फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News Seven-year-old child dies under suspicious circumstances in Kishanganj family suspects murder

Bihar News: सात साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Thu, 26 Dec 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 08:36 PM IST
सार

बिहार के किशनगंज जिले में एक सात साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बच्चे के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Bihar News Seven-year-old child dies under suspicious circumstances in Kishanganj family suspects murder
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज के पाटकोई कला में एक मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की लाश लावारिश अवस्था में घर से कुछ दूरी पर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत स्थित पाटकोई कला के वार्ड संख्या 7 की है। जहां बुधवार रात को मुजफ्फर आलम के सात वर्षीय बेटा अबूबकर अपने घर से लापता हो गया था। घर में शादी का माहौल था तो सभी लोग शादी में व्यस्त थे और बच्चा घर में सोया हुआ था। जब बच्चे की मां बेबी खातून ने बच्चे को घर पर आकर ढूंढा तो बच्चा अपने कमरे से गायब मिला। उसके बाद सभी परिजनों ने रात भर बच्चे को ढूंढा। अहले सुबह बच्चे का शव घर के कुछ दूरी पर संदिग्ध हालतों में मिला।
विज्ञापन


जहां घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लिया। गुरुवार दोपहर को एसपी सागर कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाया। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पोस्टमॉर्टम में लाए हुए मृतक अबुबकर आलम के मौसी सितारा खातून ने बताया कि बच्चे के शरीर पर काफी गहरे निशान भी हैं। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि बच्चे का पोस्टमॉर्टम करवाया जा चुका है और मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed