{"_id":"66d86a92ec2d8f94ee07a88a","slug":"bihar-news-purnea-gmch-becomes-a-battlefield-after-death-of-a-child-doctor-accused-of-negligence-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बच्चे की मौत के बाद रणक्षेत्र बना पूर्णिया जीएमसीएच, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बच्चे की मौत के बाद रणक्षेत्र बना पूर्णिया जीएमसीएच, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप
Wed, 04 Sep 2024 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:43 PM IST
सार
Purnea News: पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को बुलाना पड़ा, जिसके बाद परिजनों को समझाकर मामला शांत करवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया का मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल बुधवार को कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मामला बच्चे की मौत से जुड़ा हुआ है। जहां जिले के मरंगा थानाक्षेत्र के मिल्की गांव में खेलने के दौरान सांप के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया है। मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी मो. नईम के बेटे मो. अशरफ (8) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के बड़े पापा मो. अमीन ने बताया कि बुधवार को अशरफ अपने घर के ही पास खेल रहे थे। खेलने के दौरान जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिसके कारण बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने यह भी कहा कि बच्चे को पूर्णिया जीएमसीएच में लाने के साथ ही अस्पताल कर्मी के द्वारा पानी और ऑक्सीजन लगा दिया, जिसके कारण बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना पर केहाट थाना और सहायक खजांची थाना पुलिस ने जीएमसीएच पहुंचकर परिजनों को समझाकर हंगामे को शांत कराया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज किया था, लेकिन बच्चे की हालत गंभीर थी जिस कारण मौत हुई है।