फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: One accused arrested in Tetgama massacre case, two main accused surrendered under police pressure

Bihar News: टेटगामा नरसंहार मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस दबाव में दो मुख्य आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 27 Jul 2025 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Jul 2025 03:13 PM IST
सार

Tetgama Massacre Case: पुलिस ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किया गया आरोपी रामदेव उरांव का जीजा है, जो घटना के दौरान मुख्य भूमिका में था। पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी।

विज्ञापन
Bihar News: One accused arrested in Tetgama massacre case, two main accused surrendered under police pressure
टेटगामा नरसंहार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के बहुचर्चित टेटगामा नरसंहार कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में सक्रिय रूप से शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लगातार दबिश और कार्रवाई के दबाव में दो मुख्य आरोपियों रामदेव उरांव और संतलाल उरांव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
रामदेव उरांव के बेटे की मौत के बाद भड़का था मामला
गौरतलब है कि यह जघन्य हत्याकांड उस समय सामने आया था, जब रामदेव उरांव के सात वर्षीय बेटे की मौत के बाद गांव में अफवाह फैल गई कि यह किसी डायन प्रथा का परिणाम है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायन के शक में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्वी चंपारण में वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव; पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिरफ्तार आरोपी रामदेव का रिश्तेदार
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुदिन राम ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किया गया आरोपी रामदेव उरांव का जीजा है, जो घटना के दौरान मुख्य भूमिका में था। पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी। साथ ही कांड में नामजद दो अन्य आरोपी रामदेव और संतलाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

 
अब तक आठ आरोपी हिरासत में
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस नरसंहार मामले में अब तक कुल आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। इनमें से छह की गिरफ्तारी पुलिस ने की है, जबकि दो ने खुद कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। इस मामले में 23 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव लड़ेंगे महुआ से निर्दलीय चुनाव, कहा- इस बार बनाऊंगा अलग पहचान
 
पुलिस ने जनता से की अपील
सुदिन राम ने कहा कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed