फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Newborn baby found on the stairs of a temple, creates sensation in the area

Bihar News: मंदिर की सीढ़ियों पर मिला नवजात शिशु, इलाके में मची सनसनी; जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Wed, 18 Jun 2025 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 03:24 PM IST
सार

Bihar: डॉक्टरों के अनुसार, शिशु फिलहाल स्वस्थ है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि लोक-लाज या सामाजिक दबाव के कारण किसी महिला ने नवजात को जन्म देने के बाद मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ दिया और वहां से चली गई।

विज्ञापन
Bihar News: Newborn baby found on the stairs of a temple, creates sensation in the area
गोद में नवजात को लेकर खड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनगंज थाना क्षेत्र के चंदेली पोखर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर की सीढ़ियों पर एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले थे तभी मंदिर परिसर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे पास गए तो देखा कि एक नवजात शिशु ताजे तौलिये में लिपटा हुआ मंदिर की सीढ़ियों पर पड़ा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत हसनगंज थाना और चाइल्ड वेलफेयर विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बाल कल्याण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  प्रेमी ने हसूली से प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, शव सूटकेस में भरकर नाले में फेंका; 4 साल का था संबंध

डॉक्टरों के अनुसार, शिशु फिलहाल स्वस्थ है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि लोक-लाज या सामाजिक दबाव के कारण किसी महिला ने नवजात को जन्म देने के बाद मंदिर की सीढ़ियों पर छोड़ दिया और वहां से चली गई।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः किसी ने रात के अंधेरे या अहले सुबह के वक्त शिशु को वहां छोड़ा होगा।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अवैध प्रसव, मानवीय संवेदनाएं और संभावित मानव तस्करी जैसे एंगल से भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed