फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lover kills girlfriend by slitting her throat with a sickle, stuffs body in suitcase and throws it in drain

Bihar: प्रेमी ने हसूली से प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, शव सूटकेस में भरकर नाले में फेंका; 4 साल का था संबंध

Wed, 18 Jun 2025 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 03:10 PM IST
सार

Bihar: डीएसपी के मुताबिक, अमित और पूजा की जान-पहचान पिछले चार वर्षों से थी। दोनों ने बरबीघा स्थित मिशन स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। वर्तमान में आरोपी एक बीएड कॉलेज में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन
Lover kills girlfriend by slitting her throat with a sickle, stuffs body in suitcase and throws it in drain
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को सूटकेस में बंद कर करीब एक किलोमीटर दूर सोहसराय थाना क्षेत्र में स्थित बालिका उच्च विद्यालय के पीछे नाले में फेंक दिया। मृतका की पहचान सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव निवासी संजय रविदास की 20 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वह भागन विगहा स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग की तैयारी कर रही थी और बीते सात-आठ महीने से बिहारशरीफ में किराए के मकान में रह रही थी।

विज्ञापन

मंगलवार को घर से आई थी वापस बिहारशरीफ

मृतका के भाई सन्नी कुमार के अनुसार, पूजा मंगलवार की सुबह 10 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि कॉलेज की परीक्षा को लेकर मोबाइल पर सूचना आई है। वह यूनिफॉर्म लेने बिहारशरीफ आ रही है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बुधवार की सुबह उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि पूजा की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक महीने से घर पर ही रह रही थी, क्योंकि कॉलेज में गर्मी की छुट्टी चल रही थी।

विज्ञापन

आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, शव की निशानदेही कराई

इस मामले में पुलिस ने शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के बरबीघा निवासी सुरेश दास के पुत्र अमित कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह पिछले सात महीने से बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ला स्थित विजय कुमार कुशवाहा के मकान में किराए पर रह रहा था। पूछताछ में अमित ने स्वीकार किया कि उसने धारदार हथियार (हसूली) से पूजा की गला रेत कर हत्या की और फिर शव को नए सूटकेस में बंद कर ई-रिक्शा से सोहसराय के नाले में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से हत्यारोपी का कमरा सील, हत्यारोप में प्रयुक्त हसूली बरामद

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि आरोपी के किराए के कमरे से खून के निशान और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (हसूली) बरामद कर लिया गया है। हालांकि, शव को रखा गया सूटकेस घटनास्थल से नहीं मिल पाया है, आशंका है कि नया होने के कारण कोई उसे उठा ले गया। पुलिस ई-रिक्शा चालक की पहचान में भी जुटी हुई है।


पढ़ें: जहानाबाद में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, प्रॉपर्टी डीलर से 11 लाख नकद और जमीन के कागजात लूटे    

चार साल पुराना था प्रेम संबंध

डीएसपी के मुताबिक, अमित और पूजा की जान-पहचान पिछले चार वर्षों से थी। दोनों ने बरबीघा स्थित मिशन स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। वर्तमान में आरोपी एक बीएड कॉलेज में कार्यरत है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कर रही जांच

पूजा अपने तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद मकान मालिक को कैसे भनक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed