{"_id":"6702a0c42641af7f8c030e18","slug":"bihar-news-minor-raped-in-purnea-on-pretext-of-marriage-accused-youth-fled-abroad-victim-demands-justice-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक भागा विदेश; पीड़िता ने मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक भागा विदेश; पीड़िता ने मांगा न्याय
Sun, 06 Oct 2024 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:08 PM IST
सार
Purnea News: पीड़िता की मां ने बताया कि आखिर में वह थक हारकर बीते 29 सितंबर को मामले की शिकायत करने जलालगढ़ थाने पहुंचीं, मगर उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। उसके बाद वह नाबालिग बेटी को लेकर आवेदन देने एसपी कार्तिकेय कुमार से मिलने पहुंचीं।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया में 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जहां 26 वर्षीय युवक ने शादी का झांसा देकर चार महीने तक लड़की का यौन शोषण किया। लड़की के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मो. तोसिम विदेश भाग गया। फिलहाल पीड़िता चार माह की गर्भवती है। मामला दर्ज न होने पर पीड़िता और उसके परिवार ने एसपी से मिलकर न्याय की मांग की है। यह घटना थानाक्षेत्र की है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उनकी नाबालिग बेटी पड़ोस में रहने वाले मो. तोसिम (26) के घर चौका बर्तन का पिछले एक साल से काम कर रही थी। मो. तोसिम की उसकी बेटी पर गंदी नजर थी। उसने एक-दो दफा बेटी को गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की थी। ये बात उसने घर आकर मुझे भी बताई थी। उसके बाद बेटी ने काम भी छोड़ दिया था। मगर घर की माली हालत काफी खराब होने के कारण बेटी को दोबारा से वहां जाना पड़ा। इसके बाद उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर तोसिम ने छह महीने पहले डरा-धमका कर बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। दो महीने पहले बेटी ने जब आरोपी को गर्भवती होने की बात बताई, तो तोसिम उनकी बेटी के ऊपर गर्भपात कराने का दबाव बनाता रहा। गर्भपात कराने से मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घर लौटने पर बेटी ने उन्हें अपने गर्भवती होने की बात बताई, तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई। दो महीने पहले जब उन्हें इस बात का पता चला, तो बेटी चार महीने की गर्भवती निकली। उसके बाद वह बेटी को लेकर आरोपी मो. तोसिम के घर पहुंचीं और आरोपी को बेटी से शादी करने को कहा। तब उसने बहाना कर टाल दिया और फिर सप्ताह भर के भीतर कुबैत भाग निकला। वहीं, आरोपी के विदेश भाग जाने की बात मालूम पड़ते ही इन दो महीनों के भीतर गांव में दो बार पंचायत बैठी। आरोपी के परिवार को मो. तोसिम को वापस पूर्णिया बुलाने का फरमान सुनाया गया। मगर सब बेनतीजा रहा।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि आखिर में वह थक हारकर बीते 29 सितंबर को नाबालिग बेटी को लेकर शिकायत करने जलालगढ़ थाने पहुंचीं। मगर थाने में उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया, जिसके बाद वह नाबालिग बेटी को लेकर आवेदन देने एसपी कार्तिकेय कुमार से मिलने पहुंचीं। जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ एसपी को आवेदन सौंपकर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।