फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Minor girl tried to hang herself after returning home in Purnea, claims father's ghost influence

Bihar News: घर लौटकर नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, पिता के भूत प्रभाव का दावा; जानें क्या है सच्चाई

Wed, 22 Jan 2025 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Jan 2025 06:28 PM IST
सार

Purnea News: नाबालिग लड़की ने बताया कि जब वह बांसबाड़ी गई थी, तो उसके पिता का भूत आया और उसे अपने पास बुलाने लगा। इस घटना के बाद उसने घर लौटकर फांसी लगा ली। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Minor girl tried to hang herself after returning home in Purnea, claims father's ghost influence
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के काजरा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर अपने पिता के भूत के प्रभाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में लड़की को पूर्णिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने भूत-प्रभाव के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

 
पिता के भूत से परेशान होने का दावा
नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि उनके पति का दो साल पहले निधन हो चुका है। उस घटना के बाद कुछ समय तक सब सामान्य था, लेकिन पिछले छह महीनों से लड़की अजीब तरह से परेशान रहने लगी। मां के मुताबिक, नाबालिग को ऐसा लगता था कि उसके पिता का भूत उसे तंग कर रहा है। बुधवार सुबह लड़की ने अपनी मां को बताया कि जब वह शौच के लिए बांसबाड़ी गई थीं, तब उसके पिता का भूत आया और उसे अपने पास बुलाने लगा। इस डर और तनाव के कारण नाबालिग ने घर लौटकर फांसी लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 
परिजनों ने बचाई जान
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत नाबालिग को फांसी के फंदे से उतारा और इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल नाबालिग को पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉक्टरों ने अंधविश्वास को किया खारिज
इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि भूत-प्रभाव जैसी चीजें केवल अंधविश्वास हैं और इन पर भरोसा करना सही नहीं है। डॉक्टरों ने यह भी साफ किया कि उनका काम मरीज का इलाज करना है, न कि अंधविश्वास को बढ़ावा देना। जीएमसीएच के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि लड़की की स्थिति गंभीर थी और उसे तुरंत रेफर किया गया। परिजनों ने जो भूत-प्रभाव की बात कही है, वह केवल मानसिक भ्रम का हिस्सा हो सकता है। हमें इलाज पर भरोसा करना चाहिए, न कि अंधविश्वास पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed