{"_id":"67c8748f80e663ebcb0f2793","slug":"bihar-news-major-action-on-illegal-sand-mining-in-kishanganj-six-tractors-and-one-jcb-seized-from-retua-ghat-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेतुआ घाट से छह ट्रैक्टर और एक JCB जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेतुआ घाट से छह ट्रैक्टर और एक JCB जब्त
Wed, 05 Mar 2025 09:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:28 PM IST
सार
Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे भी खनन माफियाओं पर कार्रवाई के लिए लगातार छापामारी की जाएगी। प्रशासन अब अवैध खनन के अड्डों की पहचान करने और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
नदी किनारे लगातार हो रहा अवैध बालू खनन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान भोरहा पंचायत के फुलबड़िया हाट स्थित रेतुवा नदी तट से छह ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त की गई। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर हुई छापामारी
खनन विभाग के इंस्पेक्टर राहुल कुमार के नेतृत्व में यह छापामारी की गई। वहीं, टेढ़ागाछ थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रेतुवा नदी के तट पर छापामारी की। सभी जब्त किए गए ट्रैक्टरों में बालू लदी हुई थी, जो अवैध रूप से खनन कर लाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि इन ट्रैक्टरों से बांध निर्माण के लिए मिट्टी की ढुलाई की जा रही थी, लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने सभी वाहनों को थाने में ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ सख्ती
थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि इस मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे भी खनन माफियाओं पर कार्रवाई के लिए लगातार छापामारी की जाएगी। प्रशासन अब अवैध खनन के अड्डों की पहचान करने और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। इससे जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन