फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Hotel employee dies in Purnea family alleges murder news in Hindi

Bihar News: पूर्णिया में होटल कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; डीएसपी करेंगे मामले की जांच

Mon, 22 Sep 2025 06:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Sep 2025 06:54 AM IST
सार

Bihar News: होटल मालिक नवीन कुमार ने बताया कि रंजन रात 11 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह 10 बजे तक जब वह ड्यूटी पर नहीं आया, तो एक कर्मचारी उसे जगाने गया। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झाँकने पर रंजन का शव पंखे से लटका हुआ दिखा।

विज्ञापन
Bihar News: Hotel employee dies in Purnea family alleges murder news in Hindi
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के मीरगंज में एक होटल कर्मचारी का शव पंखे से लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। यह घटना मीरगंज लाइन होटल एंड रेस्टोरेंट में हुई, जहाँ 23 वर्षीय तंदूर बावर्ची रंजन कुमार मरैया का शव उनके ही स्टाफ रूम में मिला। परिजनों ने आत्महत्या की बात को नकारते हुए हत्या का आरोप लगाया है ।

विज्ञापन


होटल मालिक नवीन कुमार ने बताया कि रंजन रात 11 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह 10 बजे तक जब वह ड्यूटी पर नहीं आया, तो एक कर्मचारी उसे जगाने गया। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झाँकने पर रंजन का शव पंखे से लटका हुआ दिखा। होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। रंजन, जो बड़हरा प्रखंड के हरिराही गाँव का रहने वाला था, की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। उसके पिता सागर मरैया ने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। 
विज्ञापन


पढे़ं: वैशाली में दहेज के लिए ली जान! शादी के 9 महीने बाद नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शव जिस तरह से मिला है, उससे हत्या का संदेह पैदा होता है। उन्होंने बताया कि शव पंखे से लटकने के बावजूद बिस्तर पर पैर के बल बैठा हुआ था, और पंखे की ऊँचाई बिस्तर से केवल पाँच फीट है। परिजनों का मानना है कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर शव को लटका दिया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बनमनखी के डीएसपी शैलेश प्रीतम को जांच का जिम्मा सौंपा है। डीएसपी ने घटनास्थल और होटल का बारीकी से निरीक्षण किया और बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस को परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed