फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News; Fight over land dispute in Kishanganj news in hindi

Bihar: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर रूप से घायल; घर निर्माण के दौरान हुआ विवाद

Thu, 06 Mar 2025 06:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 06:02 PM IST
सार

Bihar: अफजल खान अपने घर का निर्माण कर रहे थे। इस जमीन को लेकर पहले से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। जब दूसरे पक्ष के लोग निर्माण कार्य रोकने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
Bihar News; Fight over land dispute in Kishanganj news in hindi
मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से एक का इलाज बहादुरगंज पीएससी में चल रहा है, जबकि बाकी 7 को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, कोईमारी निवासी अफजल खान अपने घर का निर्माण कर रहे थे। इस जमीन को लेकर पहले से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। जब दूसरे पक्ष के लोग निर्माण कार्य रोकने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


घायलों की पहचान
मारपीट में एक पक्ष से अफजल खान, रशीदा खातून, मुर्तजा खातून और कादिर खान घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मुजाहिर खान, जाबिया खातून, मुजफ्फर खान और जहूर खान को चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बहादुरगंज पीएससी पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए कादिर खान को छोड़कर बाकी 7 लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आवजल खान की हालत नाज़ुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कह रहे हैं दोनों पक्ष?
घटना को लेकर दूसरे पक्ष की माहसरी खातून का कहना है कि विवादित ज़मीन उन्हीं की है। जब वे लोग घर निर्माण कार्य रोकने पहुंचे, तो सामने वाले पक्ष ने पहले से ही हथियार रखे थे और मारपीट शुरू कर दी। वहीं, जब इस मामले में बहादुरगंज थाना अध्यक्ष निशिकांत कुमार और टाउन थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है और न ही कोई लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed