फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News Attempt to rob sub post office in broad daylight in Purnia one criminal arrested with weapon

Bihar News: दिनदहाड़े उप डाकघर में लूट की कोशिश, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

Attempted Post Office Robbery: दिनदहाड़े उप डाकघर में लूट की कोशिश की गई है। हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News Attempt to rob sub post office in broad daylight in Purnia one criminal arrested with weapon
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के एक उप डाकघर में नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। हालांकि, डाकघर के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डाक कर्मियों द्वारा पकड़े गए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के मधुबनी अमला टोला स्थित उप डाकघर में घटी है। पकड़ा अपराधी कोढ़ा थाना क्षेत्र के अभिषेक सिंह के रूप में की गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए उप डाकघर के कर्मी मनोज कुमार ने बताया कि उप डाकघर में दिनदहाड़े लूट की कोशिश हुई। बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी डाकघर में घुसे और कर्मियों से पोस्टल ऑर्डर और रुपये की मांग करने लगे। एक अपराधी ने उप डाकपाल के कनपटी पर हथियार तान दिया।
विज्ञापन


डाकघर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और हथियार छीन लिया। इस दौरान अपराधी ने उप डाकपाल के हाथ में काट भी लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पकड़े गए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने डाकघर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किराए के मकान में नानी संग रह रही 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दुराचारी पड़ोसी 17 वर्ष का है


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लोगों द्वारा पकड़ाए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अपराधी बाहर से बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं, मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि उप डाकघर में नकाबपोश दो अपराधी लूटने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: अपहृत 10वीं के छात्र का मिला शव, 10 लाख मांगी थी फिरौती, डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या

डाकघर के कर्मियों ने तत्परता के कारण अपराधी लूटने में असफल रहा। उप डाकघर कर्मियों के द्वारा एक अपराधी को पकड़कर दिया है। अपराधी के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं, अन्य अपराधी भागने में सफल रहा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed