फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: A young woman died when a pile of soil slipped while she was digging the soil

Bihar News: ढेर खिसकने से युवती की हुई मौत, मिट्टी खोदते वक्त हुआ बड़ा हादसा; गांव में मचा कोहराम

Mon, 21 Apr 2025 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Apr 2025 04:11 PM IST
सार

Bihar: गर्भंडांगा थाने के अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीपीओ मंगलेश कुमार मौके पर पहुंचे। वे परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने इसके लिए मना कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: A young woman died when a pile of soil slipped while she was digging the soil
युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के ताराबारी गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बूढ़ी कनकई नदी के मरिया धार के किनारे मिट्टी खोदते वक्त मिट्टी का ढेर खिसक गया, जिससे एक युवती दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतका की पहचान ताराबारी के जैनो मेम्बर की बेटी गुलजबी बेगम के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब गांव की कुछ महिलाएं घर की पोताई के लिए काली मिट्टी लेने नदी किनारे पहुंची थीं। मिट्टी खोदते वक्त अचानक एक बड़ा हिस्सा ढह गया और गुलजबी बेगम उसमें दब गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मिट्टी के भारी दबाव के कारण युवती को समय रहते नहीं निकाला जा सका। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार    

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष का बयान
गर्भंडांगा थाने के अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीपीओ मंगलेश कुमार मौके पर पहुंचे। वे परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने इसके लिए मना कर दिया। फिलहाल, पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed