फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: A man was axed to death over a land dispute in madhubani

Bihar News: भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 04:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Apr 2025 04:10 PM IST
सार

Bihar: फुलपरास थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला पिछले छह महीने से चल रहे भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। इस हमले में एक पशु के भी घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Bihar News: A man was axed to death over a land dispute in madhubani
व्यक्ति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में भूमि विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फुलपरास थाना क्षेत्र के महिंद्रवार गांव का है, जहां भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान महिंद्रवार-बार सीतापट्टी गांव निवासी राम इकबाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम इकबाल अपने भाई के साथ खेत में गेहूं काटने गया था। इसी दौरान इस बात की सूचना दूसरे पक्ष को मिल गई। दूसरे पक्ष के करीब 10 से 12 लोग लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से लैस होकर खेत पर पहुंचे।

विज्ञापन


पढ़ें: मेंहदी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान डांसर को लगी गोली, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस    

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही राम इकबाल ने उन्हें देखा, वह मौके से भागने लगा। लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर उसे पकड़ लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल फुलपरास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। लेकिन दरभंगा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरस अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया। फुलपरास थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला पिछले छह महीने से चल रहे भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। इस हमले में एक पशु के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed