फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: A speeding truck hit a bike on NH in Kishanganj

Bihar News: किशनगंज में NH पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, हादसे में एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

Sun, 08 Dec 2024 07:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 07:44 PM IST
सार

Bihar News: किशनगंज में भीषण सड़क हादसा की वारदात सामने आई है। जहां ट्रक और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
Bihar News: A speeding truck hit a bike on NH in Kishanganj
आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र का है, जहां सियालडांगा चौक के पास NH 327 ई नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है साथ ही बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, मगर तबतक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सूर्यमोहन सिंह के रूप में हुई है। जो बड़ाबंगला गांव का रहनेवाला है। मृतक के चार बच्चे है, जिनके सिर से अब बाप का साया उठ गया है। मृतक अपने घर से ठाकुरगंज नगर पंचायत जा रहा था, इसी क्रम में वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में मातम पसरा हुआ है, साथ ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन


इधर मौके पर कुर्लीकोर्ट थाना की पुलिस पहुंच चुकी है। जहां थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार दुबे ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है, साथ ही घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने NH को घंटों तक जाम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed