फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar MP Pappu Yadav reached house of late photojournalist Nilambar Yadav in Purnia gave financial help

Bihar News: सांसद पप्पू यादव पहुंचे दिवगंत फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव के घर, 50 हजार की आर्थिक मदद दी

Sat, 04 Jan 2025 08:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 08:59 PM IST
सार

सांसद पप्पू यादव दिवगंत फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्तिकेय शर्मा से फोन पर बातचीत भी की। साथ ही परिजनों को 50 हजार रुपये आर्थिक मदद दी।

विज्ञापन
Bihar MP Pappu Yadav reached house of late photojournalist Nilambar Yadav in Purnia gave financial help
पप्पू यादव पहुंचे दिवगंत फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव के घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार को दिवगंत फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार, उनकी पत्नी और बच्चों से बातचीत की। हत्या की वजहों को करीब से जानकर न्याय का भरोसा दिया। साथ ही शोकाकुल परिजनों को 50 हजार की आर्थिक मदद दी। साथ ही नीलांबर यादव की पत्नी को जॉब दिलाने की भी बात कही।

विज्ञापन


परिजनों से मुलाकात में सांसद ने कहा कि वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ हैं। फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव उनके लिए छोटे भाई जैसे थे। वे जिंदादिल और मृदुभाषी थे। वे पत्रकार होने के साथ ही सामाजिक व्यक्ति भी थे। वे समाज हित में सदैव तत्पर रहे। 27 दिसंबर की रात फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव की घर बुलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी निशु यादव के चाचा प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी भी जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


एसपी से फोन पर की बातचीत
सांसद पप्पू यादव कहा कि उन्होंने इस संबंध में एसपी कार्तिकेय शर्मा से फोन पर बातचीत की है। एसपी ने भरोसा दिया है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। आगे सांसद ने कहा कि जिस वक्त उन्हें फोटो जर्नलिस्ट की मौत की जानकारी मिली, वे बिहार से बाहर थे। उनकी हत्या की बात सुनकर बेहद दुख हुआ। इसके ठीक बाद ही एसपी से फोन पर बात कर जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। आज पूर्णिया लौटते ही वे शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और उनका ढांढस बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवगंत फोटो जर्नलिस्ट की पत्नी को 50 हजार की आर्थिक मदद दी गई है। हर परिस्थिति में वे परिवार के साथ हैं। आगे फोटो जर्नलिस्ट की बहन की शादी होनी है, वे बहन की शादी में भी आर्थिक सहयोग करेंगे। साथ ही निलांबर यादव की पत्नी को जॉब दिलवाने की भी बात कही है। बता दें कि 27 दिसंबर की रात फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव की घर से बाहर विवाद सुलझाने का बुलाकर हत्या कर दी गई थी। पड़ोस में रहने वाले बदमाश निशु यादव समेत छह लोगों पर मर्डर का आरोप है, जिसने हत्या की उसके ऊपर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed