फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Joint raid by DM-SP in Purnia Central Jail, all wards thoroughly searched

Bihar: पूर्णिया सेंट्रल जेल में डीएम-एसपी की संयुक्त छापेमारी, सभी वार्डों की गहन जांच की गई

Sat, 19 Jul 2025 06:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 06:46 PM IST
सार

Bihar: जांच के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री से मोबाइल, तंबाकू या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद नहीं हुईं। डीएम ने बताया कि जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया और महिला व पुरुष बंदियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।

विज्ञापन
Bihar: Joint raid by DM-SP in Purnia Central Jail, all wards thoroughly searched
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया सेंट्रल जेल में शनिवार सुबह जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी की। इस अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने किया। छापेमारी का यह सिलसिला सुबह 7 बजे शुरू होकर लगभग चार घंटे तक चला। इस दौरान जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली गई, जिससे कैदियों में खलबली मच गई।

विज्ञापन

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जेल में किसी भी आपत्तिजनक वस्तु की मौजूदगी की जांच और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करना था। इस अभियान में अपर समाहर्ता, एसडीएम समेत कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे।

विज्ञापन

जांच के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री से मोबाइल, तंबाकू या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद नहीं हुईं। डीएम ने बताया कि जेल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया और महिला व पुरुष बंदियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को मिलेगी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी

जेल की व्यवस्थाओं की बात करें तो, वर्तमान में लगभग 1900 कैदी यहां बंद हैं। जेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था अच्छी पाई गई। बंदियों के लिए पीने के पानी हेतु 6 से 8 वाटर कूलर तथा गर्मी से राहत के लिए एयर कूलर की व्यवस्था है। शौचालय भी स्वच्छ और उपयोग में पाए गए, साथ ही नए शौचालयों का निर्माण भी कराया गया है।

डीएम ने जानकारी दी कि जेल में 300 कैदियों की क्षमता वाला एक नया वार्ड तैयार हो चुका है, जहां जल्द ही शिफ्टिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जेल में कैदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, जिनमें मशरूम उत्पादन, बकरी पालन और मत्स्य पालन शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने कहा कि यह छापेमारी रूटीन निगरानी का हिस्सा थी और इसका उद्देश्य जेल में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed