{"_id":"68fe51e5b71bd922fe0b983e","slug":"bihar-election-several-people-including-the-block-president-resigned-following-tejashwi-rally-in-kochadhaman-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: कोचाधामन में तेजस्वी की सभा के बाद प्रखंड अध्यक्ष समेत कई लोगों का इस्तीफा, राजद को बड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: कोचाधामन में तेजस्वी की सभा के बाद प्रखंड अध्यक्ष समेत कई लोगों का इस्तीफा, राजद को बड़ा झटका
Sun, 26 Oct 2025 10:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:22 PM IST
सार
Bihar Election: राजद ने कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक इजहार असफी का टिकट काटकर मास्टर मुजाहिद आलम को दिया है। इसी फैसले से नाराज होकर इन सभी नेताओं ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
राजद से इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कोचाधामन में सभा के बाद, उसी प्रखंड के राजद अध्यक्ष सहित कई पंचायत अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों ने रविवार शाम को सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
कोचाधामन के राजद प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने रविवार शाम को बताया कि एक सामूहिक विचार-विमर्श के बाद उन्होंने और सभी पंचायत अध्यक्षों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनके साथ 'नाइंसाफी' और 'धोखा' किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजद, तेजस्वी यादव और मास्टर मुजाहिद आलम के खिलाफ नारे भी लगाए।
पढे़ं: बाहुबली मुन्ना शुक्ला पटना जेल से भागलपुर जेल शिफ्ट, बेटी ने कहा- जबरदस्ती टार्चर किया जा रहा है
विज्ञापन
इस्तीफा देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक आलम, मुर्शीद, नवेद, शमशाद, अकमल यजदानी, रिजवान, नूर इस्लाम, अथर इकबाल, फ़िरोज बाबू, शहफैज, रॉकी, श्याम, रेहान, मोहसिन सहित सभी पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं। पूर्व राजद विधायक इजहार असफी के बेटे और राजद नेता इम्तियाज अशफी भी इस समूह में थे।
यह उल्लेखनीय है कि राजद ने कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक इजहार असफी का टिकट काटकर मास्टर मुजाहिद आलम को दिया है। इसी फैसले से नाराज होकर इन सभी नेताओं ने इस्तीफा दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किस पार्टी में शामिल होंगे।