{"_id":"68e39b33f46264b7050486a4","slug":"bihar-election-2025-aap-first-candidate-list-ashraf-alam-to-contest-from-kishanganj-news-in-hindi-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025 : आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, इन 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2025 : आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, इन 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Mon, 06 Oct 2025 04:04 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Oct 2025 04:04 PM IST
सार
AAP Candidate List : आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा एलान किया है। आप ने अपने 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में देखें किस सीट से किसे उतारा गया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से अशरफ आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है। सूची में बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह, कुशेश्वर (दरभंगा) से योगी चौपाल, तरैया (सारण) से अमित कुमार सिंह और कस्बा (पूर्णिया) से भानु भारतीय के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बेनीपट्टी (मधुबनी) से शुभदा यादव, फुलवारी (पटना) से अरुण कुमार रजक और बांकीपुर (पटना) से डॉ. पंकज कुमार को टिकट दिया गया है।
परिहार (सीतामढ़ी) से अखिलेश नारायण ठाकुर, गोविंदगंज (मोतिहारी) से अशोक कुमार सिंह और बक्सर से पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह भी इस सूची में शामिल हैं। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक के कार्यालयों द्वारा जारी की गई है।
'पार्टी का शुक्रगुजार हूं'
किशनगंज विधानसभा सीट के उम्मीदवार अशरफ आलम किशनगंज शहर के ही निवासी हैं। वो कई वर्षों से आम आदमी पार्टी का किशनगंज में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अशरफ आलम ने कहा, पार्टी ने जो मुझपर भरोसा करके टिकट दिया है। मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूं। पूरे निष्ठा के साथ चुनाव लड़ूंगा और जीत हासिल करूंगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar Election: 7.4 करोड़ लोग चुनेंगे नई सरकार, पांच साल में महिलाओं के मुकाबले तीन गुना बढ़े पुरुष मतदाता
जिला अध्यक्ष का बयान
वहीं, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शकील आलम ने कहा, पार्टी ने बिल्कुल सही आदमी को टिकट दिया है। अशरफ पार्टी के लिए हमेशा से तत्पर हैं। इस बार हमारी पार्टी जितने भी उम्मीदवार बिहार चुनाव में उतारेंगी सभी जीत हासिल करेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन