फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Crime Purnia cruelty was done on accusation witch woman go namaz was dragged her hair to drink sewage

Crime in Bihar: डायन होने का आरोप लगाकर की क्रूरता, नमाज पढ़ने जा रही महिला का बाल पकड़ घसीटा और मैला पिलाया

Fri, 14 Feb 2025 05:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 05:34 PM IST
सार

Purniya Latest News: बुजुर्ग महिला को डायन बताकर मैला पिलाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का आरोप है, नमाज पढ़ने से पहले पड़ोसी महिला ने अपने दो बेटियों के साथ मारपीट की, फिर उसे मैला पिला दिया। इसके बाद बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटते हुए छोड़ दिया।

विज्ञापन
Bihar Crime Purnia cruelty was done on accusation witch woman go namaz was dragged her hair to drink sewage
पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले में एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर मैला पिलाने का मामला सामने आया है। घटना कसबा थाना क्षेत्र में संझेली पंचायत के कुरैशी टोला वार्ड संख्या-15 की है। वहीं, घटनाक्रम के बाद पीड़िता ने कसबा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने मोकिमा खातून और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ कसबा थाने में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के संझेली पंचायत की कुरैशी टोला निवासी हलीमा खातून के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना को लेकर महिला ने बताया कि वो बुधवार दोपहर नवाज अदा करने से पहले हाथ मुंह धो रही थी। इसी दौरान पड़ोस की महिला मोकिमा खातून अपनी दो बेटी हिना खातून और रोना खातून आ धमकी। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं का कहना था कि घर के दो मर्दों को निगल लिया है। डायन कहते हुए मारपीट करने लगी। भाई और बेटे को खा लेने का आरोप लगाते हुए तीनों ने मुझे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। पड़ोसी की बेटियों ने मेरा हाथ पकड़ा, जबकि महिला जबरन मुझे पकड़कर मैला पिला दिया। वहीं, इसके बाद उन्होंने मेरे बाल पकड़े और फिर मुझे घसीटते हुए सड़क पर ले जाकर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इन सबके बाद वे गांव के पंचों और जनप्रतिनिधियों के पास पहुंची। बुधवार शाम पंचायत बैठी और पंचों ने मारपीट करने वाली मोकिमा खातून और उनकी दोनों बेटी हिना खातून व रोना खातून को बुलाया गया। मगर यूनियन पंचों के सामने आने से इंकार कर दिया।


इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना कसबा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना में शामिल हिना खातून को पुलिस में अपने हिरासत में लेकर थाना ले आई है। जबकि आरोपी महिला की दोनों बेटी मौके से फरार है। जानकारी कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। महिला को प्रताड़ित करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed