{"_id":"68a000f81dd78102b1056af2","slug":"bihar-crime-firing-between-two-groups-in-purnea-15-year-old-boy-riding-a-bicycle-seriously-injured-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
Sat, 16 Aug 2025 09:24 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:24 AM IST
सार
Purnea Crime: पूर्णिया में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई, जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोलीबारी घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त दहशत फैल गई, जब नेवालाल चौक बंगाली टोला में दो गुटों के बीच अचानक जमकर गोलीबारी हो गई। इस वारदात की चपेट में एक मासूम आ गया। साइकिल से घर लौट रहे 15 वर्षीय करण कुमार को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: जन्माष्टमी पर मुंगेर को बड़ी सौगात, आज जमालपुर से हावड़ा के लिए दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
सब्जी लेकर लौट रहा था बच्चा, बीच सड़क पर मची दहशत
जानकारी के मुताबिक, घायल किशोर करण कुमार नवगछिया का रहने वाला है और फिलहाल परिवार के साथ पूर्णिया में किराए के मकान में रह रहा था। करण शाम को सब्जी लेकर लौट रहा था। तभी अचानक दो अलग-अलग चारपहिया गाड़ियों से कुछ युवक उतरे और आपस में गोलीबारी करने लगे। गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गई। करण जब वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी एक गोली उसकी जांघ में जा लगी।
विज्ञापन
घायल अवस्था में पहुंचा घर, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद करण किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और इलाज शुरू किया। बच्चे को गोली लगने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल बन गया।
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाल रही टीम
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम जीएमसीएच जाकर घायल किशोर से भी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: डायल 112 के चालक पर जानलेवा हमला, गोली मारकर फरार हुए बदमाश; मचा हड़कंप
अभी तक साफ नहीं हुआ मकसद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।