{"_id":"6718c152b0a1e8abc409c444","slug":"bihar-cpi-ml-leaders-angry-over-giriraj-singh-s-hindu-swabhiman-yatra-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर भड़के भाकपा माले के नेता, कहा- ‘इनका मकसद दंगा भड़काना है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर भड़के भाकपा माले के नेता, कहा- ‘इनका मकसद दंगा भड़काना है’
Wed, 23 Oct 2024 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:56 PM IST
सार
Bihar: गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए इस यात्रा के जरिये ये दंगा भड़काएंगे।
विज्ञापन
भाकपा माले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदलो बिहार न्याय यात्रा के तहत जहानाबाद पहुंचे भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के यात्रा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग देश को धर्म के नाम पर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा के सांसद एवं उनके केंद्रीय मंत्री बिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालकर दंगा भड़काने के लिए साजिश रच रहे हैं, क्योंकि बिहार में चार जगह पर उपचुनाव है। अगले साल बिहार विधानसभा का चुनाव है, बगल के राज्य झारखंड में चुनाव होना है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में भाजपा के लोग चाह रहे हैं कि धर्म के नाम पर लोगों को एकजुट कर दंगा भड़काएं, लेकिन बिहार की जनता जिस तरह से सीमांचल में लोकसभा क्षेत्र से विदा करने का काम बीजेपी को किया है, आने वाले दिनों में बिहार से भाजपा एवं उनके सहयोगियों का सुपड़ा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
बिहार के लोगों को जिस तरह से गुमराह किया जा रहा है, उन लोगों के बहकावे में बिहार के लोग आने वाले नहीं हैं। दीपांकर ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा निश्चित रूप से और कमजोर होगी। इसी के चलते भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं।
बिहार में हो रहे चार जगह पर उपचुनाव में माले को तरारी विधानसभा उपचुनाव में एक सीट मिली है, जहां से राजू यादव चुनाव लड़ रहे हैं। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि राजू यादव की वहां से जीत तय है। इसी तरह से सभी जगह पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं।