{"_id":"66a5f5570813b82a6f067e9b","slug":"bihar-brown-sugar-was-being-taken-from-india-to-nepal-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था ब्राउन शुगर, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी ने की कार्रवाई; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था ब्राउन शुगर, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी ने की कार्रवाई; दो गिरफ्तार
Sun, 28 Jul 2024 01:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:07 PM IST
सार
Bihar News: 19वीं एसएसबी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भगहारना गांव के समीप दो व्यक्तियों की तलाशी के दौरान 350.5 ग्राम संभावित मोर्फिन ब्राउन शुगर प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज के 19वीं एसएसबी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भगहारना गांव के समीप दो व्यक्तियों की तलाशी के दौरान 350.5 ग्राम संभावित मोर्फिन ब्राउन शुगर प्राप्त किया गया। पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम अबू कलाम ( 20) पिता नजरुल, निवासी ग्राम मालदा, पश्चिम बंगाल व हबीबुर रहमान (33) पिता-राजुल, निवासी ग्राम,पिरेजपुर मालदा, पश्चिम बंगाल होना बताया।
विज्ञापन
इन तस्करों द्वारा मोर्फिन (ब्राउन शुगर) को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थ तस्करी का यह एक संदिग्ध मामला होने के कारण तस्करों को प्राप्त मोर्फिन (ब्राउन शुगर) के साथ थाना ठाकुरगंज को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन