Bihar Accident: एनएच-31 पर दो हाइवा की टक्कर, घटना में एक चालक की मौत; खलासी हुआ घायल
Bihar: हादसा इतना भयावह था कि एक हाइवा के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कटोरिया सिमरगाछ के पास दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृत चालक की पहचान ताल बाबू सोरेन निवासी कक्कड़ घाट, गोड्डा, झारखंड के रूप में हुई है। हादसा इतना भयावह था कि एक हाइवा के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में प्लंबर की मौत, ननिहाल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा; परिजन बेसुध
वहीं, दूसरे हाइवा में सवार खलासी आयुष कुमार (निवासी- डंडा बाजार) घायल हो गया, जिसे कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण एनएच-31 पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।