फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Abandoned by Girlfriend in Siliguri Youth Critical After Friends Allegedly Poison Him

बीच सफर में प्रेमिका ने छोड़ा: सिलीगुड़ी से लौटा युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा, परिजन बोले- दोस्तों ने दिया जहर

Sun, 20 Sep 2026 09:59 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 09:59 AM IST
सार

किशनगंज के ठाकुरगंज में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी से लौटे युवक विकास सदा की घर पहुंचने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर बाइक से घुमाने के बहाने ले जाकर संदिग्ध नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar Abandoned by Girlfriend in Siliguri Youth Critical After Friends Allegedly Poison Him
सिलीगुड़ी से लौटने के बाद एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी से लौटने के बाद एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर घुमाने के बहाने बाइक से ले जाने और रास्ते में संदिग्ध नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में युवक को किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। युवक की पहचान विकास सदा, निवासी ठाकुरगंज प्रखंड के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विकास एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में सिलीगुड़ी गया था। वहां लड़की उसे छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद विकास वापस अपने घर लौट आया।
विज्ञापन


घर लौटते ही दोस्तों के साथ निकला युवक
परिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद विकास के दो दोस्त उसके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान विकास को कोई संदिग्ध नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सुबोजीत दास ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि विकास ने आखिर क्या खाया था। वह पदार्थ जहरीला था या कोई नशीला पदार्थ, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। अगले 24 घंटे उसके लिए अहम बताए जा रहे हैं। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन


नानी ने प्रेम प्रसंग से जोड़ा मामला
विकास की नानी मानकी देवी ने पूरे घटनाक्रम को प्रेम प्रसंग से जोड़कर आशंका जताई है। उनका कहना है कि प्रेम प्रसंग से जुड़ी वजहों के कारण ही यह घटना हुई हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: घर के बरामदे में बैठी महिला पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन गोलियां लगीं


ठाकुरगंज अस्पताल की व्यवस्था पर भी आरोप
विकास की नानी ने ठाकुरगंज अस्पताल की व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विकास की हालत बिगड़ने के बाद उसे ठाकुरगंज अस्पताल ले जाया गया था। आरोप है कि वहां इलाज करने के बजाय पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात कहते हुए उसे किशनगंज सदर अस्पताल ले जाने को कहा गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह आरोप युवक के परिजनों की ओर से लगाए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल, विकास सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दोस्त उसे अपने साथ क्यों ले गए, उसे क्या खिलाया गया और इस पूरे घटनाक्रम का प्रेम प्रसंग से क्या संबंध है, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed