फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: A van with a police board wreaked havoc in Purnia, trampled five people at different places

Bihar: पूर्णिया में पुलिस बोर्ड लगी वैन ने मचाया कहर, अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों को रौंदा; एक की मौत, 4 घायल

Sat, 19 Jul 2025 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Jul 2025 08:03 PM IST
सार

Bihar: घटना शनिवार को शहर के सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग ओवरब्रिज के पास घटी। बताया जा रहा है कि पुलिस बोर्ड लगी वैन पहले टैक्सी स्टैंड रोड में एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रही थी। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: A van with a police board wreaked havoc in Purnia, trampled five people at different places
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में पुलिस बोर्ड लगी एक तेज रफ्तार वैन ने अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। टक्कर मारने के बाद भाग रही वैन को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत महबूब खान टोला, बस स्टैंड वार्ड संख्या 13 निवासी मोहम्मद हाशिम के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहबाज के रूप में की गई है।

विज्ञापन

घटना शनिवार को शहर के सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग ओवरब्रिज के पास घटी। बताया जा रहा है कि पुलिस बोर्ड लगी वैन पहले टैक्सी स्टैंड रोड में एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रही थी। इसी दौरान भागने की कोशिश में चालक ने खुश्कीबाग ओवरब्रिज पर एक टोटो और फिर बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। बाइक पर मोहम्मद शहबाज और उसका दोस्त मोहम्मद अजमल सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका, कद्दावर नेता रंजीत सहनी ने छोड़ी पार्टी; कही ये बात

दोनों गुलाबबाग से लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन की रफ्तार काफी तेज थी। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मोहम्मद शहबाज की मौत हो गई, जबकि अजमल की हालत गंभीर बनी हुई है।

अन्य घायलों में सुदिन चौक निवासी जयकृष्ण कुमार, लाइन बाजार निवासी मोहम्मद अजमल (शहबाज का साथी) और खगड़िया निवासी रितेश कुमार शामिल हैं। मृतक के जीजा मोहम्मद शहजाद और दोस्त बिट्टू ने बताया कि शहबाज किसी जरूरी काम से घर से बाइक पर निकला था। लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, डगरूआ थाना पुलिस ने फरार वैन को पकड़ लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed