{"_id":"683abde95cba8a9611032665","slug":"purnea-woman-dies-after-snakebite-due-to-superstition-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: झाड़फूंक के चक्कर में गई महिला की जान, सांप के काटने के बाद नहीं मिला समय पर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: झाड़फूंक के चक्कर में गई महिला की जान, सांप के काटने के बाद नहीं मिला समय पर इलाज
Sat, 31 May 2025 01:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 01:59 PM IST
सार
पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में झाड़फूंक पर भरोसा करना एक महिला की जान पर भारी पड़ गया। 51 वर्षीय मंजुला देवी को घर के पास पानी पीते समय जहरीले सांप ने काट लिया। परिवार झाड़फूंक में समय गंवाता रहा, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया के मोहनपुर थाना क्षेत्र के विजय बाजार वार्ड नंबर 15 की रहने वाली मंजुला देवी को गुरुवार को उस समय सांप ने डस लिया जब वह घर के पीछे नल से पानी पीने गई थीं। लौटते समय जंगल से निकले एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। महिला के बेटे दिवाकर कुमार के अनुसार, सांप के काटने के बाद परिवार वाले उन्हें स्थानीय ओझा के पास झाड़फूंक के लिए ले गए। करीब दो घंटे तक झाड़फूंक चलती रही, लेकिन महिला की हालत और खराब होती गई। बाद में गंभीर स्थिति में उन्हें रुपौली रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
ओझा ने मौत के बाद भी किया जिंदा करने का दावा
मौत के बाद भी ओझा ने दावा किया कि महिला को कुछ नहीं हुआ है और वह उसे जिंदा कर देंगे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ओझा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा। पुलिस ने बताया कि अगर समय रहते महिला को अस्पताल लाया गया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।