{"_id":"8b14417e-ed7e-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"puppy-burqa-would-not-yield-votes-says-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बुर्का और कुत्ते वाले बयान वोट नहीं दिलाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बुर्का और कुत्ते वाले बयान वोट नहीं दिलाएंगे'
पटना/एजेंसी
Updated Tue, 16 Jul 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुर्का और कुत्ते के बच्चे जैसे बयानों की निंदा करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान वोट तो नहीं दिलाएंगे, लेकिन वातावरण को गंदा जरूर कर देंगे।
विज्ञापन
मोदी के बुर्का और पपी वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमार ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने से भाजपा को वोट नहीं मिलने वाले।
मोदी के कुत्ते वाले बयान पर मचा बवाल
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के जहरीले बयान पर दूसरे भी इसी तरह की भाषा का उपयोग कर सकते हैं। इससे देश की शांति और सौहार्द में खलल पड़ेगा।
'संकट देखते ही बुर्के में छिप जाती है कांग्रेस'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो-तीन दिन में भाजपा की ओर से जिस तरह के बयान आए हैं उसने स्पष्ट कर दिया है कि जद-यू का राजग छोड़ने का फैसला सही था।