{"_id":"646744ca46e99d07d806e398","slug":"punjab-police-arrested-three-accused-for-demanding-extortion-from-assam-rifles-officer-in-siwan-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में असम राइफल्स के अधिकारी से रंगदारी मांगने का मामला, पंजाब पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में असम राइफल्स के अधिकारी से रंगदारी मांगने का मामला, पंजाब पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Fri, 19 May 2023 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 May 2023 03:13 PM IST
सार
सीवान नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम ने बताया कि असम राइफल्स के अधिकारी से आतंकवादियों के चंगुल से उनके पुत्र को छुड़ाने के एवज में चार लाख की रंगदारी मांगी गई थी। पंजाब पुलिस पहुंची हुई थी, उनके सहयोग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
नगर थाना, सीवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान के तीन शातिर अपराधियों को असम राइफल्स के अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में पंजाब पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, सीवान के तीन अपराधियों ने पंजाब प्रांत के रहने वाले विपिन कुमार रावल के पिता आनंद सिंह को फोन किया। उन्होंने कहा कि तुम्हारा बेटा विपिन कुमार रावल आतंकवादियों के चंगुल में है। उसे छुड़ाना चाहते हो तो चार लाख रुपये दो। साथ ही अपराधियों ने पैसे भेजने के लिए अपना अकाउंट नंबर भी दे दिया।
विज्ञापन
बता दें कि विपिन कुमार रावल के पिता आनंद सिंह असम राइफल्स में पदाधिकारी की पोस्ट पर है। उन्होंने इन तीनों अपराधियों की बात मान कर दो लाख 80 हजार रुपये उनके अकाउंट में डाल दिए। फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया। उसके बाद पंजाब पुलिस की टीम सीवान पहुंची और नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर इन तीनों शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान नई बस्ती निवासी राजीव कुमार पिता रामाकांत साह, करसर गांव थाना रघुनाथपुर निवासी आकाश कुमार ठाकुर पिता कृष्णा ठाकुर और नई बस्ती महादेवा निवासी दिव्यांशु कुमार पिता सरवन सोनी के रूप में हुई है। तीनों को एक साथ महादेवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सीवान नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम ने बताया कि असम राइफल्स के अधिकारी से आतंकवादियों के चंगुल से उनके पुत्र को छुड़ाने के एवज में चार लाख रंगदारी मांग की गई थी। पंजाब पुलिस पहुंची हुई थी, उनके सहयोग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।