फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prisoner died due to deteriorating health in Mandal Jail in Darbhanga; relatives accused of murder

Bihar: मंडल कारा में कैदी की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत; परिजनों ने खाने में जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप

Sun, 09 Jul 2023 02:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jul 2023 02:42 PM IST
सार

दरभंगा के मंडल कारा में रविवार की सुबह हत्या के एक आरोपी कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत से प्रभाष चंद्र यादव को खाने में जहर देकर मार दिया गया है। 

विज्ञापन
Prisoner died due to deteriorating health in Mandal Jail in Darbhanga; relatives accused of murder
अस्पताल में हंगामा करते मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के मंडल कारा में रविवार की सुबह एक कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसके बाद जेल प्रशासन ने प्राथमिक इलाज के बाद, उक्त कैदी को बेहतर इलाज के लिए DHCH के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, साल 2018 में जमीन विवाद में प्रभाष चंद्र यादव ने औझौल गांव निवासी सुनील सिंह की हत्या कर दी थी। उस आरोप में प्रभाष चंद्र यादव जेल में कैद था। वहीं, मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतक कैदी की पहचान तारालाही निवासी गरथू यादव के बेटे प्रभाष चंद्र यादव के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल के आपातकालीन विभाग पहुंचकर शव को देखकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत से प्रभाष चंद्र यादव के खाने में जहर देकर मार दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएमसीएच परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन




साल 2018 में जमीनी विवाद में प्रभाष चंद्र यादव ने औझौल गांव निवासी सुनील सिंह की हत्या कर दी थी। उस आरोप में प्रभाष चंद्र यादव जेल में कैद था। उसी जमीनी विवाद में 30 अप्रैल 2023 को एक बार सुनील सिंह के भाई रवि पर गोलीबारी हुई। उसमें रवि सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में गरथू यादव, अभिनंदन, अविनाश, चंद्रहास और राकेश को आरोपी बनाया गया था। उस मामले में पुलिस ने चंद्रहास और राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, गरथू यादव, अभिनंदन और अविनाश फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed