{"_id":"64f304e982900bdd970da118","slug":"principal-dies-of-electrocution-while-cleaning-bike-in-nalanda-deo-reaches-hospital-to-console-family-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बाइक पोछने के दौरान करंट लगने से प्रिंसिपल की मौत, सहकर्मियों में शोक की लहर; सांत्वना देने पहुंचे DEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बाइक पोछने के दौरान करंट लगने से प्रिंसिपल की मौत, सहकर्मियों में शोक की लहर; सांत्वना देने पहुंचे DEO
Sat, 02 Sep 2023 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 02 Sep 2023 03:18 PM IST
सार
Bihar News: नालंदा में घर के बाहर बाइक साफ करने के दौरान एक प्रिंसिपल की मौत हो गई। वे अपने स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। प्रिंसिपल की मौत की सूचना मिलने से उनके सहकर्मियों में शोक व्याप्त है। वहीं, डीईओ भी परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक विवेकानंद सविता और अस्पताल के बाहर खड़े परिजन तथा परिचित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में शनिवार को करंट के संपर्क में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नईसराय मोहल्ले का है। मृतक की पहचान दिवंगत राम लखन सविता के बेटे विवेकानंद सविता (54) के रूप में की गई है। विवेकानंद सविता चंडी प्रखंड के उतरा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि विवेकानंद स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। घर के बाहर अपनी बाइक को साफ कर रहे थे। तभी अचानक उन्होंने अपना हाथ ऊपर उठाया जो कटपीस तार के संपर्क में आ गया। इस कारण वे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी जैसे ही सहकर्मियों को मिली तो शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, करंट लगने से प्रधानाध्यापक की मौत की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विवेकानंद काफी होनहार प्रिंसिपल थे। उनके कार्यकाल में स्कूल में बच्चों की संख्या काफी बढ़ी थी और सभी बच्चे यूनिफॉर्म में स्कूल आते थे। पढ़ाई को लेकर भी हमेशा सजग रहते थे।
विज्ञापन
विवेकानंद सविता की दो बेटियां हैं। एक बेटी नौकरी करती है, जबकि दूसरी बेटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों की चीत्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया है।
नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घर के दरवाजे के पास ही करंट के संपर्क में आने से अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।