फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   President Ram Nath Kovind reaches Patna on three-day tour

राष्ट्रपति पहुंचे पटना: तीन दिनी दौरे में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, कोविंद दो साल रहे हैं बिहार के राज्यपाल

Wed, 20 Oct 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 20 Oct 2021 04:33 PM IST
सार

इस दौरे से कोविंद के पुराने कार्यकाल की कई यादें ताजा होंगी। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind reaches Patna on three-day tour
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को तीन दिनी दौरे पर पटना पहुंचे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कोविंद दो साल तक बिहार के राज्यपाल के रूप में पटना में रहे हैं। इस दौरे से उनके पुराने कार्यकाल की कई यादें ताजा होंगी। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन पहुंचे, जहां शाम को वह पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व अन्य जजों से मिलेंगे। बिहार विधानसभा सचिवालय के अनुसार गुरुवार को राष्ट्रपति विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक इमारत को बने 100 साल हो चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य विधानसभा के स्पीकर ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन के अवसर पर गुरुवार शाम को एक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के विभिन्न अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को वापसी से पहले तख्त हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा, महावीर मंदिर, बुद्ध स्मृति पार्क व खादी मॉल जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि कोविंद 15 अगस्त 2015 से 20 जून 2017 तक बिहार के राज्यपाल रहे।

विज्ञापन


बिहार का गौरवशाली इतिहास बताएगा शताब्दी स्तंभ
राष्ट्रपति कोविंद गुरुवार को विधानसभा में शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास करेंगे। शताब्दी स्तंभ पर बिहार का गौरवशाली इतिहास दिखाया जाएगा। बिहार विधान सभा कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह बना। जिसमें जमींदारी उन्मूलन से लेकर शराबबंदी कानून तक लागू हुआ। इस भवन ने कई सरकारें, कई मुख्यमंत्री, कई विधानसभा अध्यक्ष देखे। आजादी के बाद सत्रहवीं विधानसभा आते-आते हजारों की संख्या में नए-पुराने सदस्यों को इसने पुष्पित-पल्लवित होते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1921 में लॉर्ड सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा ने किया था विस भवन का उद्घाटन
सात फरवरी 1921 को विधानसभा के मौजूदा भवन का उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल लॉर्ड सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा ने किया था। 100 साल में इस भवन में कुछ विस्तार भी हुए, लेकिन इसकी मूल संरचना पर कोई असर नहीं पड़ा। निर्माण के मामले में अब भी यह कई नायाब नमूने को सहेजे हुए है, जो इसे विशिष्ट श्रेणी में खड़ा करता है। 1951 से बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत हुई थी। साल 2005 की फरवरी में हुए चुनाव में सरकार नहीं बन पाने के कारण अक्तूबर में फिर से चुनाव कराने पड़े थे। आजादी के बाद 1952 की पहली विधानसभा में 331 सदस्य बैठते थे जो 1977 में 324 हो गए। साल 2000 में बिहार के बंटवारे के साथ अलग राज्य झारखंड बना तो विधानसभा के सदस्य घटकर 243 रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed