फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   President Draupadi Murmu reached Gaya, attended the convocation ceremony of Central University, Bodh Gaya.

Bihar: गया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को करेंगी सम्मानित

Fri, 20 Oct 2023 11:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 20 Oct 2023 11:41 AM IST
सार

गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच गईं। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। यहां वह सड़क मार्ग से बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर दर्शन करेंगी और महाबोधि मंदिर का दर्शन करेंगी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu reached Gaya, attended the convocation ceremony of Central University, Bodh Gaya.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्प गुच्छ देते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच गईं। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। यहां वह सड़क मार्ग से बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर जाएंगी और महाबोधि मंदिर का दर्शन करेंगी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


महाबोधि मंदिर में दर्शन करने के बाद दोपहर तक वे गया जिले के टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर के समीप स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आ रही हैं। यहां पर अलग-अगल संकाय में टॉप किए स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगी।  इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. बोधगया से लेकर गया शहर के रास्ते से होते हुए पंचानपुर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार तक जो भी रूट है, वहां बैरिकेडिंग की गई है। जब तक उनका कारकेड मूवमेंट में रहेगा, तब तक उक्त रास्तों पर आवाजाही पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दी विदाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज पटना से गया के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति को पटना हवाई अड्डे पर विदाई दी गई। हवाई पट्टी पर राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ. एस० सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमण्डल कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज राकेश कुमार राठी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने उन्हें विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

President Draupadi Murmu reached Gaya, attended the convocation ceremony of Central University, Bodh Gaya.
भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए ई-रिक्शा से पहुंची राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रपति 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद बोधगया पहुंची और ई-रिक्शा से भगवान बुद्ध के दर्शन की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब आधे घंटे तक बोधगया में रुकने के बाद पंचानपुर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंची हैं। पंचानपुर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में दोपहर के 2:40 से लेकर 3:35 तक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed