फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Praveen Togadia on Mohan Bhagwat DNA knowledge my DNA neither matches nor will match with Ghajini Ghori Jinnah

Politics: भागवत के DNA ज्ञान पर बरसे तोगड़िया, कहा- गजनी, गोरी व जिन्ना से मेरा डीएनए न मिलता है न मिलेगा

Fri, 03 Mar 2023 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 Mar 2023 06:34 PM IST
सार

पोखरिया में तोगड़िया ने कहा कि मेरा डीएनए मेडिकली ज्ञान मोहन भागवत से ज्यादा है, यह भारत का कोई भी डॉक्टर स्वीकार करेगा। भागवत कितना पढ़े हैं, मुझे नहीं पता। मेरा डीएनए पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह और शिवाजी महाराज जैसे लोगों से मिलता है।

विज्ञापन
Praveen Togadia on Mohan Bhagwat DNA knowledge my DNA neither matches nor will match with Ghajini Ghori Jinnah
प्रवीण तोगड़िया

विस्तार

सालों तक संगठन से जुड़े रहने वाले प्रवीण तोगड़िया ने सरसंघचालक मोहन भागवत और RSS पर बड़ा हमला बोला है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया बेगूसराय के पोखरिया मुहल्ले में एक निजी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान तोगड़िया ने मोहन भागवत के उस बयान को लेकर कटाक्ष किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी का डीएनए एक है।

विज्ञापन


‘भागवत कितना पढ़े हैं, मुझे नहीं पता’
पोखरिया में तोगड़िया ने कहा कि मेरा डीएनए मेडिकली ज्ञान मोहन भागवत से ज्यादा है, यह भारत का कोई भी डॉक्टर स्वीकार करेगा। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत कितना पढ़े हैं, मुझे नहीं पता। लेकिन मैं तो कैंसर का डॉक्टर हूं, इसलिए डीएनए को लेकर मेरी जानकारी मोहन भागवत से ज्यादा है। मेरा डीएनए गजनी, गौरी और मोहम्मद जिन्ना से नहीं मिलता है। मेरा डीएनए पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह और शिवाजी महाराज जैसे लोगों से मिलता है। उन्होंने कहा कि वे शत्रु हैं, इसलिए मेरा डीएनए उनसे नहीं मिल सकता न मिलेगा। उन्होंने इतिहास में जो किया है प्रवीण तोगड़िया उसे कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


‘हत्या करने वालों को अनाज नहीं खिलाना था’
प्रवीण तोगड़िया ने RSS छोड़े जाने को लेकर कहा कि हम निकले थे साथ काशी, मथुरा और अयोध्या हिंदुओं के कल्याण के लिए। लेकिन उनमें से कुछ साथी मस्जिद चले गए, कुछ लोग पाकिस्तान को अनाज बांटने लगे। कश्मीर में 70 हजार नागरिकों की हत्या करने वालों को अनाज नहीं खिलाना था। इसलिए प्रवीण तोगड़िया ने तय किया है और रास्ता बदल लिया। पर लक्ष्य वही हिंदू ही आगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश में सिलेंडर के भाव लोगों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहे'
तोगड़िया ने निजी कार्यक्रम के तहत पोखरिया में मोहन भागवत सहित देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर का भाव लोगों को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा। इसलिए इसे हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग ठीक नहीं है जो है उसे हम कैसे बनाएंगे। देश में जो हिंदू है उसे गरीब मुक्त हिंदू, रोजगार युक्त युवा, कर्ज मुक्त किसान, सस्ती शिक्षा और शिक्षा के बाद रोजगार और महंगाई मुक्त गृहणी बनाना है। उन्होंने कहा कि तो कहेंगे कि यही प्रवीण तोगड़िया का हिंदू राष्ट्र है।

पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करने पर साइडलाइन किए जाने पर उन्होंने कहा कि मैं तो मेन लाइन में हूं। मस्जिद जाने वाले, पाकिस्तान को गेहूं खिलाने वाले और पसमांदा मुसलमानों के घर जाने वाले साइडलाइन में हैं। मैं तो काशी मथुरा के राजमार्ग पर ही हूं और इस राजमार्ग पर ही देश की जनता मेरे साथ है।

‘चंद्रशेखर के कहने से हिंदुओं की श्रद्धा खत्म नहीं होने वाली’
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर तोगड़िया ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुगल भी राम के प्रति हमारी श्रद्धा खत्म नहीं कर पाए। बाबर ने राम मंदिरों को तोड़ा तो भी हमारी श्रद्धा खत्म नहीं हुई। हिंदुओं ने 450 वर्ष बाद मंदिर बनवा लिया तो हमारा कोई चंद्रवंशी भाई चंद्रशेखर, उसके कहने से हिंदुओं की श्रद्धा खत्म नहीं होने वाली है। चंद्रशेखर जी को कहेंगे कि कृष्ण की आपकी कुल परंपरा है; थोड़ा राम को भी स्वीकार करो, राम और कृष्ण दोनों हमारे हैं।

‘...तो पूर्णिया और सीमांचल कश्मीर बन जाएगा’
जनसंख्या वृद्धि पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि टाइम बॉम्ब बन रहा है। अगर जनसंख्या नियंत्रण का कानून नहीं बनाया गया तो अगले 20 साल में पूर्णिया और सीमांचल, कश्मीर बन जाएगा। ऐसे में हिंदुओं की टारगेटिंग हत्या, पलायन, लूट की बात हम सुनेंगे। जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाकर जनसंख्या का नियंत्रण करेंगे तो उत्तर बिहार कश्मीर बनने से रुकेगा। हमें देश के तीन करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत से बिहार से भगाना होगा। जैसे मुगल देश में घुस गए थे, यह बांग्लादेशी घुसपैठिए भी मुगल ही हैं। मुगल तो दिल्ली में आए थे, ये पूर्णिया सीमांचल में घुस गए हैं।


तोगड़िया ने बताया कि क्या करता एएचपी
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के संबंध में कहा कि हमारा संगठन हिंदुओं की मुफ्त में जगह-जगह जाकर ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करता है, गरीबों को मुफ्त में प्राइवेट डॉक्टरों की सेवा देता है, रोग मुक्त रखने की जीवन शैली सिखाता है और रोग मुक्त रखने हेतु तंबाकू और शराब के सेवन से मुक्त कराता है। 10 हजार से ज्यादा हमारे पास एमडी, एमएस स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। जो इंडिया में कहीं भी किसी भी वक्त अपनी सेवा देते हैं। उसी प्रकार कोई भी भूखा न रहे इसके लिए हम गरीबों को मुफ्त महीने में अनाज बांटने का काम करते हैं। हिंदू को जमानत के लिए पैसे नहीं होने पर हम ऐसे हिंदुओं को वकील मुफ्त में मुहैया कराते हैं और उनकी जमानत कराते हैं। 15 संगठन को लेकर हम भारत में हिंदू ही आगे के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed