Bihar News : बिहार में 18 फीसदी मुसलमान, फिर भी 50 फीसदी से ज्यादा बजट केवल नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के पास
प्रशांत किशोर ने पूछा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो किसकी भागीदारी की ये बात कर रहे हैं? सब पर कुंडली मारकर ये खुद बैठे हैं तो भागीदारी देंगे किसको? राजनीति की जहां तक बात है तो इन दोनों दलों को चुनौती दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन सुराज पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि के मुस्लिमों को लेकर दोहरे रवैये हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में 18 पर्सेंट मुसलमान हैं, इन 18 प्रतिशत मुसलमानों में कितने विधायक और मंत्री हैं और उन मंत्रियों का बजट कितना है? बिहार सरकार में जो सारे डिपार्टमेंट हैं वो दो ही लोगों ने अपने पास रखे हैं। या तो वो मुख्यमंत्री के पास हैं या उपमुख्यमंत्री के पास। 10 से ज्यादा विभाग और 50 पर्सेंट से ज्यादा बिहार सरकार का बजट सिर्फ दो व्यक्ति के पास है। यह बातें उन्होंने सीतामढ़ी के बर्गेनिया में जन संवाद के दौरान कही।
कितने अति पिछड़ों को विधायक बनाया हैं?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तो किसकी भागीदारी की यह बात कर रहे हैं? सब पर कुंडली मारकर ये खुद बैठे हैं तो भागीदारी देंगे किसको? राजनीति की जहां तक बात है तो इन दोनों दलों को चुनौती दे रहे हैं। ये जरा बता दें कि कितने अति पिछड़ों को इन्होंने टिकट दिया है? कितने अति पिछड़ों को विधायक बनाया है? प्रशांत किशोर ने सवाल किया कि राजद के पास 75 विधायक हैं उसमें कितने अति पिछड़े हैं, यह तेजस्वी यादव क्यों नहीं बताते।
राजद में कितने अति पिछड़े हैं यह जरा बता दें?
सीतामढ़ी के बर्गेनिया में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि राजद के जो अभी 75 विधायक हैं उसमें कितने अति पिछड़े हैं ये जरा बता दें? नीतीश कुमार बता दें कि उन्होंने कितने अति पिछड़ों को टिकट दिया है जरा ये बता दें? समाज के लोग इतने बेवकूफ नहीं है। किसी की संख्या बढ़ा दीजिए किसी की संख्या घटा दीजिए इससे कुछ होने वाला नहीं है। मैंने पहले भी कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत हो रहा है और यह डूबते हुए राजनेता का अंतिम दांव है ताकि समाज में आग लगाकर समाज को बांटकर एक बार किसी तरह से अपना काम चला लें। मैंने पहले भी कहा है और आज फिर से दोहरा देता हूं कि जितनी समझ मुझे चुनाव और राजनीति की है लिखकर दे देते हैं जदयू को इस बार पांच सीटें अगर आ जाए तो मैं सार्वजनिक तौर पर सबके सामने माफी मांगने को तैयार हूं। इस अंतिम दाव का कोई असर नहीं होगा।