{"_id":"64cba2f8e21543d0040f7bf4","slug":"prashant-kishore-ma-passed-boy-not-becoming-peon-lalu-son-is-not-even-10th-pass-he-wants-become-cm-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: PK ने कहा- MA पास लड़का चपरासी नहीं बन पा रहा, लालू का बेटा 10वीं पास भी नहीं और उसको CM बनना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: PK ने कहा- MA पास लड़का चपरासी नहीं बन पा रहा, लालू का बेटा 10वीं पास भी नहीं और उसको CM बनना है
Thu, 03 Aug 2023 06:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Aug 2023 06:22 PM IST
सार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों जनसुराज पदयात्रा पर हैं। गुरुवार को वह समस्तीपुर जिले के रोसरा प्रखंड क्षेत्र पहुंचे। यहां सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा, लालू यादव का लड़का तेजस्वी यादव 10वीं पास भी नहीं है और उसको सीएम बनना है। इसकी चिंता लालू को है और वहीं MA करके आपका लड़का चपरासी नहीं बन पा रहा है, घर में बैठा हुआ है और आपको इसकी चिंता नहीं है।
विज्ञापन
समस्तीपुर में प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर में जनसुराज पदयात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, आप जिस विषय के ऊपर वोट करते हैं वो आपको देर ही सही, मगर मिलता जरूर है। देखिए लालू यादव का लड़का तेजस्वी यादव, 10वीं पास भी नहीं है और उसको CM बनना है। इसकी चिंता लालू को है और वहीं MA करके आपका लड़का चपरासी नहीं बन पा रहा है, घर में बैठा हुआ है और आपको इसकी चिंता नहीं है। आप जाति का झंडा उठाए हैं, आपको धर्म की चिंता है। आपको यहां से पाकिस्तान दिख रहा है, मगर आपको अपने बच्चों की गरीबी, बेरोजगारी और लाचारी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं गांवों-प्रखंडों में जाकर हाथ जोड़कर लोगों को समझा रहा हूं कि आप अपना न सही अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोचिए। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं करेंगे तो कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। मैंने बहुत नेताओं के साथ काम किया है और उस दावे से बता सकता हूं कि अगर आप अपने बच्चों की चिंता नहीं करेंगे तो कोई नेता कोई दल आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। एक किलो अनाज चोरी करके चार किलो अनाज आपको राशन कार्ड के नाम पर मिलता है।
विज्ञापन
वोट के महत्व को बताते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आपने वोट दिया है, जाति के नाम पर तो आपके जाति वाले नेता स्कॉर्पियो और हेलीकॉप्टर पर बढ़िया कुर्ता-पायजामा पहन घूमता दिखता है। आप बिहार के लोग ने कभी पढ़ाई के नाम पर वोट नहीं दिया। आपने रोजी रोजगार के लिए वोट किया ही नहीं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रशांत किशोर 258 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। गुरुवार को वे समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड में थे। प्रशांत किशोर पैदल सफर तय कर लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं। बीते दिनों में प्रशांत किशोर लगभग 2500 किलोमीटर तक की पदयात्रा कर चुके हैं।