प्रशांत किशोर ने राहुल-प्रियंका को दी बधाई, कहा- बिहार में सीएए-एनआरसी लागू नहीं होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व की प्रशंसा की है। जिससे कि राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने विशेष तौर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को धन्यवाद दिया है।
उनका यह बयान इसलिए मायने रखता है क्योंकि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध किया है। वहीं संसद में उनकी पार्टी इस मामाले में सरकार के साथ खड़ी थी। पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साफ कह चुके हैं कि पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ है सीएए के नहीं।
प्रियंका गांधी को दिया विशेष धन्यवाद
प्रशांत किशोर ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'मैं सीएए एनआरसी के औपचारिक और अप्रतिम अस्वीकृति के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए अपनी आवाज सम्मिलित करता हूं। खासकर इसे लेकर विशेष पहल के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी विशेष धन्यवाद देता हूं। बिहार के लोगों को एक बार फिर आश्वासन देता हूं कि राज्य में सीएए एनआरसी लागू नहीं होगा।'
I join my voice with all to thank #Congress leadership for their formal and unequivocal rejection of #CAA_NRC. Both @rahulgandhi & @priyankagandhi deserves special thanks for their efforts on this count.
Also would like to reassure to all - बिहार में CAA-NRC लागू नहीं होगा। — Prashant Kishor (@PrashantKishor) January 12, 2020
इस वजह से अहम है किशोर का बयान
प्रशांत किशोर का यह बयान एनडीए में जेडीयू के रुख से बिलकुल जुदा है। यह केंद्र की मोदी सरकार के स्टैंड के खिलाफ है। उनका यह बयान इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि इन दिनों भाजपा के प्रमुख नेता बिहार में सीएए और एनआरसी के पक्ष में सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह बिहार आने वाले हैं।
नीतीश के खिलाफ बोल चुके हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे लिखा, 'तीन मुख्यमंत्रियों (पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल) ने नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी का विरोध किया है। अब वक्त आ गया है कि बाकी मुख्यमंत्री इस पर अपना रुख साफ करें।'