फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishore attacks modi government over NRC, CAA matters, claim it is pause and not full stop

प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला, कहा- एनआरसी पर ब्रेक लगा है फुल स्टॉप नहीं

Thu, 26 Dec 2019 12:32 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 26 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Prashant Kishore attacks modi government over NRC, CAA matters, claim it is pause and not full stop
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लगातार विरोध करने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उपाध्यक्ष और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा के उस दावे को लेकर सवाल उठाए हैं जिसमे कहा गया था कि अभी एनआरसी पर कोई चर्चा ही नहीं हुई है।

विज्ञापन


किशोर ने गुरुवार को ट्वीट करके सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि एनआरसी पर सरकार का दावा केवल ब्रेक है, मगर इसपर पूरी तरह से रोक नहीं लगी है। उन्होंने कहा, 'अभी तो एनआरसी की कोई चर्चा ही नहीं हुई है का दावा करना सीएए और एनआरसी को लेकर देशभर में हो रहे विरोध को रोकने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है। यह एक विराम है न कि पूर्ण विराम।'
विज्ञापन





उन्होंने आगे कहा, 'सरकार सीएए पर उच्चतम न्यायालय के आदेश तक इंतजार कर सकती है। जैसे ही अदलात से पक्ष में फैसला आएगा वैसे ही एक बार फिर यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।' एनआरसी को लेकर प्रशांत किशोर साफ कह चुके हैं कि बिहार में वे और उनकी सरकार इसे लागू नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री ने रामलीला मैदान से कहा था कि सरकार ने एनआरसी पर कोई चर्चा ही नहीं की है। इसीपर किशोर ने तंज कसा है।

राहुल गांधी को कहा था धन्यवाद

प्रशांत किशोर ने कहा था कि कांग्रेस को महज खानापूर्ति करने की बजाय खुल कर एलान करना चाहिए कि जिन पांच राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा। जिसके बाद कांग्रेस ने सत्याग्रह किया। इसपर उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'सीएए एनआरसी के खिलाफ नागरिकों के आंदोलन में शामिल होने के लिए धन्यवाद राहुल गांधी। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं लोगों के प्रदर्शन से इतर हमें एनआरसी को रोकने के लिए राज्यों को इसे लागू करने मना करने को कहना पड़ेगा। हमें उम्मीद है कि आपने कांग्रेस अध्यक्ष को मना लिया होगा कि वह आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर सकें कि कांग्रेस शासित राज्यों में एनआरसी लागू नहीं होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed