{"_id":"64cd1c57d1845d6b830d9a14","slug":"prashant-kishor-taunted-that-leave-phulpur-nitish-does-not-have-courage-to-contest-elections-in-bihar-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: प्रशांत किशोर ने तंज कर कहा- फूलपुर छोड़िए, नीतीश के अंदर बिहार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: प्रशांत किशोर ने तंज कर कहा- फूलपुर छोड़िए, नीतीश के अंदर बिहार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं
Fri, 04 Aug 2023 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:12 PM IST
सार
Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर से लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ना दूर, वे बिहार में कभी कोई चुनाव नहीं लड़ सकते।
विज्ञापन
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर में जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर से लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ने पर तंज कस दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार जीवन में कोई चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं, कहिए तो लिखकर दे दें।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनावों की जितनी समझ मुझे है, नीतीश कुमार चुनाव लड़ने की हिम्मत कर ही नहीं सकते हैं। आप फूलपुर की बात कर रहे हैं बिहार में चुनाव लड़ने की उनके अंदर हिम्मत ही नहीं है। नीतीश चुनाव लड़ेंगे, नीतीश अंतिम बार चुनाव कब लड़े थे किसी को याद है? नीतीश ने चुनाव लड़ना बरसों पहले छोड़ दिया है।
विज्ञापन
‘नीतीश की इज्जत बचाने में लगा रहता है पूरा प्रशासन’
समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में वे एक पंचायत एक गांव बिना सुरक्षा के चल नहीं सकते हैं, सूबे में आज जो हालात हैं। अभी उन्होंने समाधान यात्रा की थी और बिहार के पत्रकारों को पता भी होगा बिहार का पूरा प्रशासन इस बात पर लगा हुआ था कि किसी तरह से इज्जत रह जाए। नीतीश कुमार पर लाठी-डंडा, जूता-चप्पल न चले, काला झंडा न दिखाया जाए और नीतीश कुमार इज्जत से चलें जाएं।
विज्ञापन