फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   power traiff hiked 55 persent in bihar

बिजली की दरों में होगी 55 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Sat, 25 Mar 2017 09:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Sat, 25 Mar 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
power traiff hiked 55 persent in bihar

बिहार विद्युत नियामक आयोग ने 1 अप्रैल से राजकोषीय वर्ष 2017-18 के लिए बिजली की दरों में 55 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोत्तरी से बिहार में लगभग 80 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली की खपत के लिए दोगुना भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि इसको लेकर विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक बिहार में पहली बार बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले बिहार में एक ही बार में इतनी की वृद्धि नहीं की गई। आयोग ने यह फैसला पिछले वर्ष हुए राजस्व घाटे को देखते हुए लिया है।

विज्ञापन


इस मसले पर बिहार विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एस के नेगी ने कहा कि 2016-17 में हुए बिजली की दरों में घाटे को देखते हुए 75 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया था। लेकिन आयोग ने इसको 55 फीसदी तक बढ़ाने तक का फैसला किया है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उर्जा विभाग को अनुदान से जुड़ी समीक्षा करने का आदेश दिया है। वहीं, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि सरकार अनुदान से जुड़ी समीक्षा करेगी। ये तय किया जाएगा कि किस श्रेणी के बिजली उपभोक्ता को कितना अनुदान दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


बहरहाल, राज्य सरकार का कहना है कि बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सरकार इस पर विचार विमर्श करेगी। वहीं, यह भी माना जा रहा कि सरकार नियामक आयोग की मंजूरी में कटौती कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed