फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Poster war begins between JDU and RJD in Bihar for assembly elections 2020

बिहार में चुनावी आहट, राजधानी पटना में जदयू और राजद के बीच शुरू हुआ पोस्टर वॉर 

Wed, 04 Sep 2019 03:42 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 03:42 AM IST
सार

  • अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव, पोस्टर चस्पा कर रहे नेता
  • जदयू के पोस्टर पर- क्यूं करें विचार, ठीक तो है नीतीश कुमार
  • राजद के पोस्टर पर- क्यों न करें विचार, बिहार जो है बीमार

विज्ञापन
Poster war begins between JDU and RJD in Bihar for assembly elections 2020
Poster war in Bihar - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे और लगता है कि इसका बिगुल पोस्टर वॉर के साथ बजा दिया गया है। एक पोस्टर पर नारा लिखा है, क्यों करें विचार, ठीक तो है नीतीश कुमार। इसे बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुस्कान वाले बड़े फोटो के साथ पार्टी मुख्यालय के बाहर लगाया गया है। उधर, विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने इसके जवाब में एक बड़ा पोस्टर लगाया है, जिस पर लिखा है क्यों न करें विचार, बिहार जो है बीमार। इस पोस्टर पर बिहार राज्य के नक्शे पर चमकी बुखार, बाढ़, हत्या, डकैती, सुखाड़ भी लिखा गया है। 

विज्ञापन


जदयू ने इसके अलावा बिहार में बहार है,नीतीशे कुमार है का लंबा सा पोस्टर भी चस्पा कर दिया गया है। साथ ही एक दूसरा पोस्टर भी लगाया गया है जिस पर लिखा है सच्चा है, अच्छा है नीतीश के साथ चलो। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह बताते हैं कि यह जदयू नहीं बल्कि आम लोगों की भावनाएं ही हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि हर सियासी पार्टी को अपनी विचारधारा और संदेश को लोगों तक पहुंचाने का हक है। यह पोस्टर उस महागठबंधन के लिए संकेत है जहां लोग मुख्यमंत्री के पद के लिए मारामारी कर रहे हैं। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, हम, आरएलएसपी और वीआईपी पार्टी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल में मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव के नाम को लेकर एक राय नहीं है। राजद की लोकसभा चुनाव में करारी हार और उसके बाद सक्रिय राजनीति और विधानसभा में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी ने महागठबंधन के भीतर पार्टी के असर को कमजोर ही किया है।


हम पार्टी के जीतन राम मांझी ने इस युवा नेता को गैर-अनुभवी बताते हुए कहा कि महागठबंधन की जीत होने पर वह स्वयं मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार हैं। राजद को राहत देते हुए कांग्रेस ने नेतृत्व के सवाल से दूरी ही बना रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed