फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Poster announcing of Rs 5100 for who finds Tejashwi Yadav, seen in Muzaffarpur, Bihar:

हार के बाद से गायब तेजस्वी के 'लापता' होने का लगा पोस्टर, ढूंढ़कर लाने पर 5100 रुपये इनाम

Fri, 21 Jun 2019 05:09 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Poster announcing of Rs 5100 for who finds Tejashwi Yadav, seen in Muzaffarpur, Bihar:
मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव के लापता होने का बैनर - फोटो : ANI

बिहार में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव दिखाई नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि दिमागी बुखार के कहर से मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में 140 से ज्यादा मासूमों की मौत के बाद भी वह सामने नहीं आए हैं। संकट के इस समय में नेता प्रतिपक्ष के नजर नहीं आने से मुजफ्फरपुर में लोग नाराज हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने तो उनके लापता होने का बैनर लगवा दिया है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने बिहार विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लापता होने का बैनर लगवाया है और उन्हें ढूंढ़कर लाने वाले के लिए 5100 रुपये का इनाम घोषित किया है। मालूम हो कि एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बच्चों की मौत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत कई राजनेता और अभिनेता मुजफ्फरपुर का दौरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन

'कहां गायब है गरीब-पिछड़ों का नेता'

हाशमी ने अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि राजद की राजनीति गरीब-पिछड़ों के दम पर है। यहां एक के बाद एक मासूमों की मौत हो रही है और खुद को पिछड़ों और गरीबों का हितैषी बताने वाले तेजस्वी गायब हैं। राज्य में इतनी विकट परिस्थिति है और विपक्ष मौन है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उनकी राजनीति केवल सत्ता के लिए है। सत्ता नहीं मिली तो क्या तेजस्वी जनता का हाल भी नहीं लेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन


बैनर लगाने के बाद उन्हें कोई फोन कॉल आया या फिर राजद ने संपर्क किया? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तक किसी ने कॉल नहीं किया है। उन्होंने बताया कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और इस नाते उन्होंने बैनर लगवाया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रियों के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराने की भी बात कही। 

तेजस्वी के बचाव में उतरे राज्यसभा सांसद मनोज झा

तेजस्वी के नजर नहीं आने को लेकर विरोधी दलों के नेताओं ने भी उनपर पिछले दिनों खूब निशाना साधा। इस बीच गुरुवार को तेजस्वी के बचाव में उतरे राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने उनके दिल्ली में होने की बात कही थी। 

एक सवाल के जवाब में मनोज झा ने कहा था कि राजद नेता तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम से बच्चों की हो रही मौत पर तेजस्वी नजर रख रहे हैं। 

Poster announcing of Rs 5100 for who finds Tejashwi Yadav, seen in Muzaffarpur, Bihar:
raghuvansh prasad singh

रघुवंश ने कहा था- विश्वकप मैच देखने इंग्लैंड गए होंगे तेजस्वी

मनोज झा से पहले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने तेजस्वी के इंग्लैंड में होने की संभावना जताई थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि तेजस्वी फिलहाल कहां हैं। हो सकता है कि वह विश्व कप मैच देखने गए होंगे, मैं इस बारे में भी पक्का नहीं हूं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed