फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Politics in Bihar on bridge collapse, Nitish Kumar said investigation should done, Tejashwi, Ashwini Choubey

Bihar News : सीएम नीतीश बोले- पुल गिरने की जांच होगी, डिप्टी सीएम तेजस्वी बोले- उसे गिरना ही था

Sun, 04 Jun 2023 11:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Jun 2023 11:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत पथ निर्माण विभाग को पुल के सुपर स्ट्रक्चर टूटकर गिरने की घटना की विस्तृत जांच कराने और दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Politics in Bihar on bridge collapse, Nitish Kumar said investigation should done, Tejashwi, Ashwini Choubey
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गंगा नदी पर बन रहे पुल के सुपर स्ट्रक्चर दूसरी बार गिरने के बाद सियासत तेज हो गई है। महागठबंधन और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने लगे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत पथ निर्माण विभाग को पुल के सुपर स्ट्रक्चर टूटकर गिरने की घटना की विस्तृत जांच कराने और दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज गिरे निर्माणाधीन पुल जिसके त्रुटिपूर्ण डिज़ाइन पर IIT रूड़की के विशेषज्ञों की गहन जांच भी चल रही थी। आशंका थी कि यह गिर जाएगा। 

विज्ञापन


पुल के डिजाइन में ही गड़बड़ी
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार को इस बात की आशंका थी कि पुल के डिजाइन में ही कोई गड़बड़ी है। IIT रुढ़की टीक से इसकी जांच करवाई जा रही थी। कई सेगमेंट को पहले ही हमारे विभाग ने पहले ही तोड़ा था। इसमें बार-बार शिकायत मिल रही थी। जांच के बाद  हमने कई सेंगमेंट ध्वसत किए क्योंकि इसके डिजाइन मे फाल्ट था। हमारा निर्णय था कि इसे पूरा तोडकर बनाए जाए क्योंकि रिस्क नहीं लेना है। किसी भी हालत में इस पुल का निर्माण फिर से होगा। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले में पुल निर्माण करने वाली कंपनी से ही पैस वसूल करेगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बोले- इस्तीफा दें सीएम नीतीश
वहीं भाजपा ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला  है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तो सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से उनका इस्तीफ ही मांग लिया है। उन्होंने कहा कि पुल गिरने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए  चाचा-भतीजा को इस्तीफा देना चाहिए। यह निर्माणाधीन पुल दो बार गिर चुका है। नीतीश कुमार में अगर जरा सी भी नैतिकता बची है तो वह तुरंत इस्तीफ दे दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया
सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। वहीं पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हैं। SDRF की टीम इनकी तलाश कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed