फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Politics heated up over the murder of businessman Gopal Khemka, Tejashwi Yadav said- Bihar has turned into a

Bihar: व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर सियासत गर्म, तेजस्वी यादव बोले- बिहार महाजंगलराज में बदल चुका है

Sat, 05 Jul 2025 06:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 06:08 PM IST
सार

पटना के व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार अब ‘महाजंगलराज’ में बदल गया है।
 

विज्ञापन
Politics heated up over the murder of businessman Gopal Khemka, Tejashwi Yadav said- Bihar has turned into a
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस वारदात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “बिहार अब 'महाजंगलराज' के दौर में प्रवेश कर चुका है। खेमका की निर्मम हत्या से हम गहरे सदमे में हैं।”
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने याद दिलाया कि इससे पहले वर्ष 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या हो चुकी है। उन्होंने कहा, “हमने तब कैंडल मार्च में हिस्सा लिया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधी बिहार में पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में हैं।” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब राजधानी में भी दिनदहाड़े उद्योगपतियों की हत्या हो रही है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तत्काल संज्ञान ले और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गोपाल खेमका मर्डर केस का बेऊर जेल से क्या है कनेक्शन? छापेमारी करने पहुंची पटना पुलिस की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने कहा, “हत्या की जांच कई आयामों पर की जा रही है। पटना और वैशाली पुलिस की टीमें इसमें जुटी हैं। 2018 में गोपाल खेमका के बेटे की हत्या वैशाली में हुई थी, लिहाज़ा यह भी देखा जा रहा है कि दोनों मामलों के बीच कोई कड़ी तो नहीं है। सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध की पहचान हुई है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।”

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जो अधिकारी घटना के बाद त्वरित कार्रवाई में विफल रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed