{"_id":"6361589122a9d76b5b52871d","slug":"political-strategist-prashant-kishor-rakes-up-pegasus-issue-to-taunt-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'संजय जायसवाल मेरी जांच करा लें, पेगासस के पास मेरा नंबर है', प्रशांत किशोर ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'संजय जायसवाल मेरी जांच करा लें, पेगासस के पास मेरा नंबर है', प्रशांत किशोर ने भाजपा पर साधा निशाना
Tue, 01 Nov 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:04 PM IST
सार
रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार में जन सुराज अभियान शुरू किया है। इसके तहत वे पूरे राज्य में अपनी 3,500 किलोमीटर लंबी "पद-यात्रा" कर रहे हैं। वे बिहार को स्वयं के रूप में एक नया और बेहतर राजनीतिक विकल्प देने की कोशिशों में लगे हैं।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है। इस बीच, दिग्गज रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पेगासस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल को संदेह है कि मेरी नीतीश कुमार के साथ गुप्त बातचीत हुई है। वह इसकी जांच क्यों नहीं करवाते? केंद्र में उनकी पार्टी सत्ता में है और पेगासस के पास मेरा नंबर है।
विज्ञापन
भाजपा-जदयू पर लगाए आरोप
अपने संबोधन में उन्होने यह भी दावा किया कि बिहार की राजनीति पर कब्जा जमाए हुए राजनीतिक दल डराने-धमका कर वोट बटोरने के आदी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 'बिहार में बीजेपी (राजद अध्यक्ष) लालू जी की वापसी का हल्ला मचाने के अलावा कुछ नहीं करती। वहीं लालू जी ने बीजेपी से सावधान रहने वालों का वोट हासिल करने के लिए ऐसा ही किया।'
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां समाज द्वारा लाए जा रहे एक नए विकल्प से सावधान हैं और इसलिए वे सभी मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि इस समय बिहार एक ऐसी स्थिति में आ गया है जहां लोगों ने सरकार से सारी उम्मीदें छोड़ दी हैं।
विज्ञापन
गांवों में नहीं मिल रहीं कोई सुविधाएं
उन्होंने कहा कि "पश्चिम चंपारण जिले में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन न तो स्थानीय सांसद और न ही विधायकों और न ही नौकरशाहों ने प्रभावित स्थानों का दौरा करने की जहमत उठाई है। वहां के कई गांवों में कोई सुविधाएं नहीं हैं, सड़कें तक दयनीय स्थिति में हैं। उच्च अधिकारियों के दबाव के कारण गांवों को ओडीएफ घोषित किया गया है।
शुरू किया है जन सुराज अभियान
गौरतलब है कि रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार में जन सुराज अभियान शुरू किया है। इसके तहत वे पूरे राज्य में अपनी 3,500 किलोमीटर लंबी "पद-यात्रा" कर रहे हैं। वे बिहार को स्वयं के रूप में एक नया और बेहतर राजनीतिक विकल्प देने की कोशिशों में लगे हैं। हालांकि राज्य की राजनीति में उनकी सक्रियता से भाजपा और जदयू दोनों उन पर एक दूसरे का एजेंट होने का आरोप लगा रही हैं।
गौरतलब है कि पेगासस एक स्पाईवेयर है, जो मोबाइल फोन में घुसपैठ कर पूरा नियंत्रण कर लेता है। इससे सऊदी अरब, पोलैंड, मैक्सिका, संयुक्त अरब अमीरात और भारत जैसे कई देशों में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनेताओं की जासूसी के आरोप लग चुके हैं। साल 2020 में ये मामला सामने आया था। प्रशांत किशोर उस समय ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार अभियान को संभाल रहे थे। इस मामले को लेकर संसद में भारी हंगामा मचा था और इसके बाद यह जासूसी कांड सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
बाद में इस मामले में विपक्षी पार्टियों ने सत्ताधारी भाजपा पर जासूसी के आरोप लगाए थे। साथ ही जांच भी मांग भी है। हालांकि, सत्ताधारी दल ने इसे लेकर बयान दिया था कि ये भारत को बदनाम करने के लिए एक "अंतरराष्ट्रीय साजिश" है।