फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Political strategist Prashant Kishor is all set to join JDU and will become political aspirant

जदयू में प्रशांत किशोर आए, बीजेपी के साथ सीट बंटवारे का तोहफा लाए

Sun, 16 Sep 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 16 Sep 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Political strategist Prashant Kishor is all set to join JDU and will become political aspirant
प्रशांत किशोर-नीतीश कुमार

राजनीति के चाणक्य और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने वाले प्रशांत किशोर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन को जीत दिलाने में भी किशोर का महत्वपूर्ण योगदान था। बिहार के बाद उन्होंने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी सत्ता हासिल करने में अहम मदद की थी। 

विज्ञापन


जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे की चर्चा अब चर्चा अंतिम पड़ाव में है। जल्द ही भाजपा के साथ हुए सीट बंटवारे का एलान किया जाएगा। वहीं प्रशांत किशोर के जदयू में शामिल होने के बारे में आरसीपी सिंह ने कहा कि अगर कोई चुनाव रणनीतिकार है, तो वह चुनावों को बहुत अच्छी तरह से समझता है, वह चुनावी मैदान में नया नहीं होता है। जदयू को इसका पूरा फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


अपनी राजनीतिक पारी को शुरू करने से पहले किशोर ने खुद ट्वीट करके अपनी नई यात्रा की जानकारी दी थी। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा था, 'बिहार से अपनी नई यात्रा की शुरुआत करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।' किशोर के पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू के सूत्रों ने बताया था कि आज राज्य कार्यकारिणी की मौजूदगी में किशोर पार्टी में शामिल हो जाएंगे। वह एक संगठन इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के संस्थापक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में सुबह 11 बजे वह पार्टी में शामिल हो जाएंगे। यह कयास सही साबित हुए। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में 41 साल के किशोर पार्टी के साथ ही बिहार सरकार में अहम पदों का जिम्मा संभालेंगे। इससे नीतीश के बाद उनके पास नंबर दो का दर्जा होगा। किशोर ने कहा था, 'मैंने अभी तक जो कुछ भी सीखा है उसे मैं बिहार के भले के लिए, उसके विकास के लिए आने वाले सालों में लगाउंगा।'

प्रशांत किशोर के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर जदयू के नेता केसी त्यागी ने कहा था, हमें आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की थी। हम पार्टी में उनका स्वागत करेंगे। बता दें कि किशोर ने 2014 में भाजपा, 2015 में महागठबंधन और 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं। एक समय चुनाव में जीत की गारंटी बन चुके प्रशांत किशोर उस समय चर्चा में आए थे जब 2014 के चुनाव प्रचार में बीजेपी के प्रचार को उन्होंने 'मोदी लहर' में बदल दिया था।
   

जल्द होगा भाजपा के साथ हुए सीट बंटवारे का एलान- जदयू

Political strategist Prashant Kishor is all set to join JDU and will become political aspirant
नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। अब चर्चा अंतिम पड़ाव में है। मीडिया को जल्द ही भाजपा के साथ हुए सीट बंटवारे को लेकर अवगत कराया जाएगा।   
 




जदयू में काम करने की मिलती है पूरी आजादी- आरसीपी सिंह 
प्रशांत किशोर के जदयू में शामिल होने के बारे में आरसीपी सिंह ने कहा कि अगर कोई चुनाव रणनीतिकार है, तो वह चुनावों को बहुत अच्छी तरह से समझता है, वह चुनावी मैदान में नया नहीं होता है। हमें खुशी है कि वह हमसे वह जुड़ गए हैं, अन्य पार्टियों और हमारे बीच में सिर्फ एक ही अंतर है यदि आप जेडी (यू) में काम करना चाहते हैं तो उसे आकाश सीमा इतनी पूरी आजादी मिलती है जिससे वह जदयू को और मजबूत करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed