फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Policeman's son dies of dengue in Patna, 30 other policemen suffer from dengue

पटना: डेंगू से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत, 30 दरोगा और सिपाही भी पीड़ित

Tue, 15 Oct 2019 10:29 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 15 Oct 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Policeman's son dies of dengue in Patna, 30 other policemen suffer from dengue
डेंगू
बिहार में आई बाढ़ पर जहां सियासी माहौल गर्म है और राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं बीमारियों के फैलने की समस्या भी विकराल रूप लेती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जहां पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी के सात साल के बेटे की डेंगू से मौत हो गई। वहीं कई अन्य पुलिसकर्मी और उनके परिजन भी डेंगू की चपेट में हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूलरूप से मधुबनी के कुशौल निवासी सिपाही मनीष झा पुलिस लाइन में तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ मंदिरी के छक्कन टोला में रहते हैं। गत रविवार डेंगू से पीड़ित उनके सात साल के बेटे अभिनव कुमार की मौत हो गई है। अभिनव शेखपुरा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। वह पिछले चार दिनों से बीमार था। अभिनव से छोटी एक बहन खुशी है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, डेंगू से पीड़ित अभिनव का मैनपुरा स्थित एक अस्पताल में इलाज कराया था। इसके बाद उसे इनकम टैक्स के पास स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। रविवार की रात करीब दस बजे उसकी तबीयत अचानक से और ज्यादा बिगड़ गई। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे राजापुर पुल स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, बांस घाट पर अभिनव का दाह संस्कार करने के बाद सिपाही मनीष अपने पूरे परिवार को लेकर मधुबनी चले गए हैं। अभिनव के चाचा नितेश ने बताया कि शुरू में डॉक्टर टाइफाइड का इलाज कर रहे थे, जबकि वह डेंगू से पीड़ित था।

पुलिसकर्मियों सहित उनके परिजन भी चपेट में

बाढ़ खत्म होने के बाद जगह-जगह पानी भरे होने से बीमारियां फैल रही हैं। पुलिस लाइन में ही करीब 30 दारोगा और सिपाही डेंगू के ग्रस्त हो गए हैं। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिजन भी पीड़ित हैं। सार्जेंट गजेंद्र सिंह, उपस्कर प्रभारी मुकेश तिवारी, एएसआई शैलेंद्र सिंह, सिपाही हीरा लाल सिंह, उनकी पत्नी और दो बेटियां भी डेंगू की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed