फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police seizes money stolen from Sadhu Yadav's house

एक गिलास जूस की कीमत 50 हजार रुपए

Mon, 21 Jul 2014 03:58 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
Police seizes money stolen from Sadhu Yadav's house

लालू यादव के साले और पूर्व सांसद साधु यादव के घर हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस को कुछ ऐसी बातें भी पता चली हैं जो आपको हैरत में डाल देंगी।

विज्ञापन


चोरों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला तो ये भी बताया कि उन्होंने पैसे को कहां खर्च किया। उन्होंने जहां जहां इस पैसे को खर्च किया और जैसे किया, जान कर आप हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन

पैसे को खर्च करें तो कहां

Police seizes money stolen from Sadhu Yadav's house

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और चोरों से 39 लाख रुपये और बहुत सारे गहने भी बरामद किए है। माना जा रहा है कि गहने एक करोड़ से अधिक के हैं।

चोरों ने पुलिस को बताया कि इतना पैसा देखकर वह बौखला गए थे और उनको समझ नहीं आ रहा था कि वह इस पैसे का करें तो क्या? फिर उन्होंने पैसे को इस तरह खर्च किया कि वह लोगों की निगाहों में चढ़ गए।

चाय वाले को दी सोने के चेन

Police seizes money stolen from Sadhu Yadav's house

बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोने की एक चेन एक चायवाले को दे दी थी। इसके बदले उन्होंने उससे कोई पैसा नहीं लिया, दरअसल चोरों को चाय का स्वाद अच्छा लगा था।

इसी से खुश होकर उन्होंने उसे सोने की चेन दे दी थी। अभी से साफ नहीं है कि पुलिस ने उस चेन को भी बरामद किया है कि नहीं।

विज्ञापन

जूस वाले को दे दिए 50 हजार

Police seizes money stolen from Sadhu Yadav's house

चोर परेशान थे, पैसे को कैसे और कहां खर्च करें ये समझ ही नहीं आ रहा था। उन्हें गर्मी लगी तो प्यास बुझाने के लिए वो एक जूसवाले के पास पहुंचे और एक ग्लास जूस के बदले उसे 50 हजार रुपये नकद दे दिए।

उन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि उन्होंने एक रिक्शावाले को थोड़ी दूरी के लिए ही हजारों रुपये दे दिए। चोरों की इमेज रॉबिनहुड की बनती इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

बेरोजगार को दिलाया रिक्शा

Police seizes money stolen from Sadhu Yadav's house

पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्हें एक बेरोजगार पर तरस आ गया और उन्होंने उसे आजीविका कमाने के लिए एक रिक्शा दिला दिया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पैसों को सुरक्षित नहीं समझ रहे थे और इसी कारण वो पैसे को गमछे में बांध कर साथ लेकर चल रहे थे।

जमीन और बाइक भी खरीदी

Police seizes money stolen from Sadhu Yadav's house

पुलिस के मुताबिक कुंदन ने 10 लाख में जमीन खरीदी, विकास ने 14 लाख की जमीन खरीदी और संतोष ने भी 10 लाख की जमीन खरीदी।

साथ ही संतोष ने 60 हजार की बाइक भी खरीदी। खबर के मुताबिक पुलिस को ऐसी भी जानकारी मिली है कि इन चोरों ने कुछ पैसे लड़कियों पर भी खर्च कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed