बिहार चुनावः किसके हैं ये 10 लाख डॉलर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे गहन तलाशी अभियान में विदेशी मुद्रा की बरामदगी से पूरा प्रशासन हैरान है। बुधवार की देर रात मधेपुरा जिले में वाहनों की जांच के दौरान दो लोगों के पास से 10 लाख डॉलर (करीब 6.63 करोड़ रुपये) बरामद हुए हैं।
इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को 10 लाख अमेरिकी डॉलर और सोने की दो प्लेटें मिलीं हैं।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सख्ती से वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।
अब तक जब्द हुए 12.17 करोड़
इस बीच चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन बुधवार तक राज्य में 12.17 करोड़ रुपये जब्त कर चुका था। इसके अलावा उसने 60.30 लाख विदेशी मुद्रा, 58.12 लाख नेपाली रुपया और 13.22 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासन ने छह करोड़ रुपये जब्त किए थे।
माना जाता है कि इन पैसों का इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।