{"_id":"5ba4c2c6867a5501313c6bd8","slug":"police-lathicharge-on-swarn-ekta-manch-protesters-in-patna-many-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : एससी-एसटी कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : एससी-एसटी कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 21 Sep 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
police lathicharge patna
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना में सवर्ण एकता मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर शुक्रवार को पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, सवर्ण एकता मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता सवर्णों के भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे और गांधी मैदान में इकट्ठा हुए थे। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर-बैनर भी थे और वो मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन मौर्यालोक के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
इसके बावजूद कार्यकर्ता नहीं माने और बैरिकेड्स तोड़कर जाने लगे। इसके बाद डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया और लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इसके बाद काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
बता दें कि मोदी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए एससी-एसटी एक्ट में संशोधन कर मूल स्वरूप में बहाल करने पर पूरे देश में कई सवर्ण संगठनों ने इसी महीने भारत बंद बुलाया था। इस दौरान कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं थी और ट्रेनें भी रोकी गईं थी।
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था, जिनकी रिहाई के लिए सवर्ण एकता मंच के कार्यकर्ता आज प्रदर्शन कर रहे थे।
क्या है कार्यकर्ताओं की मांग
दरअसल, कार्यकर्ताओं की मांग है कि गरीब सवर्णों को भी आरक्षण दिया जाए ताकि वो भी आगे बढ़ सकें। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की ये भी मांग है कि भारत बंद के दौरान बिहार के कई जिलों में महिलाओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई थी, सरकार उन मामलों पर कड़ी कार्रवाई करे।
Patna: Police baton charge Swarn Ekta Manch protesters who were staging a protest against the SC/ST Act #Bihar pic.twitter.com/CdizvdBg9H
— ANI (@ANI) September 21, 2018