{"_id":"5acb16a34f1c1bb07b8b46f9","slug":"police-lathi-charged-students-after-a-clash-during-oath-ceremony-of-patna-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना यूनिवर्सिटी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आपस में भिड़े छात्र गुट, पुलिस ने भांजी लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना यूनिवर्सिटी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आपस में भिड़े छात्र गुट, पुलिस ने भांजी लाठियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
पटना विश्वविद्यालय शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छात्रों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज और उपाध्यक्ष योशिता पटवर्धन सहित सेंट्रल पैनल के सभी पदाधिकारी और कॉलेज काउंसलरों का शपथ ग्रहण चल रहा था। हंगामे के चलते कार्यक्रम करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहा।
विज्ञापन
इसी बीच, विपक्षी गुट ने इस समारोह का विरोध किया। जिसके बाद हालात काफी बिगड़ गए तो स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दौड़ा- दौड़ाकर लाठियां भांजी हैं। शपथ ग्रहण समारोह का विरोध करने वाले छात्र संगठनों में AISF, AISA और JAP शामिल हैं।
विज्ञापन
इस विवाद के बाद पटना विश्वविद्यालय में काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि अदालत के आदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिव्यांशु भारद्वाज को छात्र संघ के अध्यक्ष पर मनोनयन को सही ठहराया है।
विज्ञापन
Patna: Police lathi-charged students after a clash erupted between two groups of students during oath ceremony of Patna University Students' Union members. #Bihar pic.twitter.com/HzNWRCBOsF
— ANI (@ANI) April 9, 2018